स्थापना दिवस पर निकली प्रभातफेरी

स्थापना दिवस पर निकली प्रभातफेरी15 गुम 14 में माल्यार्पण करते अशोक भगतबिशुनपुर. विकास भारती बिशुनपुर द्वारा बिरसा भगवान की जयंती व राज्य स्थापना दिवस पर खेलकूद का आयोजन किया गया. विकास भारती के सचिव सह पद्मश्री अशोक भगत द्वारा बिरसा बाग स्थित बिरसा मुंडा स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर विभिन्न विद्यालयों के […]

स्थापना दिवस पर निकली प्रभातफेरी15 गुम 14 में माल्यार्पण करते अशोक भगतबिशुनपुर. विकास भारती बिशुनपुर द्वारा बिरसा भगवान की जयंती व राज्य स्थापना दिवस पर खेलकूद का आयोजन किया गया. विकास भारती के सचिव सह पद्मश्री अशोक भगत द्वारा बिरसा बाग स्थित बिरसा मुंडा स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा प्रभातफेरी जतरा टाना भगत विद्या मंदिर से बिरसा बाग होते हुए स्टेडियम पहुंची. शोभा यात्रा में बिरसा भगवान सहित कई पूर्वजों के जयकारा लगे. बिशुनपुर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि अशोक भगत द्वारा दीप जलाकर किया गया. मौके पर महेंद्र भगत, भिखारी भगत, अजीत उरांव, अनिल उरांव, सोमरा उरांव, दयाली खेरवार, सुनील सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >