सम्मान नहीं मिलने से आंदोलनकारी नाराज

सम्मान नहीं मिलने से आंदोलनकारी नाराज गुमला. झारखंड वनांचल आयोग द्वारा राज्य के कुल 2054 आंदोलनकारियों की सूची सरकार को सौंपने के बाद भी राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों को सम्मानित नहीं किये जाने पर आंदोलनकारियों की बैठक पालकोट रोड में हुई. अध्यक्षता जिप सदस्य हंदू भगत ने की. बैठक में राज्य गठन के 16 […]

सम्मान नहीं मिलने से आंदोलनकारी नाराज गुमला. झारखंड वनांचल आयोग द्वारा राज्य के कुल 2054 आंदोलनकारियों की सूची सरकार को सौंपने के बाद भी राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों को सम्मानित नहीं किये जाने पर आंदोलनकारियों की बैठक पालकोट रोड में हुई. अध्यक्षता जिप सदस्य हंदू भगत ने की. बैठक में राज्य गठन के 16 वर्ष बीत जाने के बाद आंदोलनकारियो को सम्मानित नहीं किये जाने पर कड़े शब्दों में तीव्र भर्त्सना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आधे से अधिक आंदोलनकारी मर चुके हैं. जो बचे हैं, उनकी आयु भी 60 वर्ष हो चुकी है. सरकार द्वारा आंदोलनकारियो की घोर उपेक्षा के खिलाफ आंदोलनकारी किसी भी सरकारी कार्यक्रम में भाग न लेकर इसका बहिष्कार करेंगे. साथ ही झारखंड बंद बुलाने पर गंभीरता से विचार विमर्श किया जायेगा. प्रस्ताव पारित कर सरकार से गुमला जिला के 53 आंदोलनकारियो को शीघ्र सम्मानित करने व सभी को समान पेंशन देने की मांग की गयी. साथ ही जिला कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय भरनो, सिसई, रायडीह व पालकोट की जांच किये गये आवेदनों को शीघ्र आयोग को भेजने की मांग जिला प्रशासन से की गयी. धन्यवाद ज्ञापन शहजाद अनवर ने किया. मौके पर रंजीत सिंह, सूना उरांव, अजीत कुमार विश्वकर्मा, महेंद्र उरांव, जयप्रकाश भगत, मनोज वर्मा, शहद़ल मंसूरी, मनोज पाल सिंह, मंगरा उरांव, तैकन मिंज, अरगेन मिंज, बिलियम धनवार, प्रदीप लकड़ा, मो. सरवर आलम, दशमी कुमारी, उदय भगत, बिरसा उरांव, मुरल राम, वीरेंद्र उरांव, नीमी बाड़ा, नारायण गोप मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >