समस्याओं से अवगत हुए बंधु तर्किी

समस्याओं से अवगत हुए बंधु तिर्की एलडीजीए- 9 ग्रामीणों के साथ बंधु तिर्की. लोहरदगा. झाविमो नेता बंधु तिर्की किस्को प्रखंड के नीचे बगडू, पतरातू आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. श्री तिर्की को ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सिंचाई, राशन कार्ड सहित कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. यहां […]

समस्याओं से अवगत हुए बंधु तिर्की एलडीजीए- 9 ग्रामीणों के साथ बंधु तिर्की. लोहरदगा. झाविमो नेता बंधु तिर्की किस्को प्रखंड के नीचे बगडू, पतरातू आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. श्री तिर्की को ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सिंचाई, राशन कार्ड सहित कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. यहां बिजली की लचर व्यवस्था है. बिजली बिल बगैर बिजली दिये ही भेज दी जा रही है उन्होंने कहा कि कच्चे मकान वाले सभी ग्रामीणों को राशन कार्ड उपलब्ध कराना है. लेकिन यहां ऐेेसी व्यवस्था नहीं है. लोहरदगा जिला सूखे की चपेट में है. यहां के किसान पलायन करने को मजबूर हैं. लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि व अफसर का कोई ध्यान नहीं है. मौके पर संजू उरांव, राजेश लोहरा, ब्रजेश लोहरा, प्रदीप उरांव, पवन उरांव, महेश उरांव, सद्दाम खान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >