मतदानकर्मियों को दिया गया प्रशक्षिण

मतदानकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण एलडीजीए-5 इवीएम की जानकारी देते प्रशिक्षक. एलडीजीए- 8 मौजूद मतदानकर्मी.लोहरदगा. नगर भवन में किस्को व पेशरार के मतदानकर्मियों को अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने मतदानकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराना सभी की जिम्मेवारी है. आप सभी को […]

मतदानकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण एलडीजीए-5 इवीएम की जानकारी देते प्रशिक्षक. एलडीजीए- 8 मौजूद मतदानकर्मी.लोहरदगा. नगर भवन में किस्को व पेशरार के मतदानकर्मियों को अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने मतदानकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराना सभी की जिम्मेवारी है. आप सभी को कई चरणों में निष्पक्ष मतदान का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का उपयोग मतदान केंद्रों में करें. आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए चुनाव संपन्न करायें. प्रशिक्षण में वैलेट पेपर डालने, मत पेटी सील करने आदि की जानकारी दी गयी. कर्मियों को इवीएम मशीन के संचालन, तकनीकी खराबी में सुधार की भी जानकारी दी गयी. मौके पर एसी रंजीत कुमार सिन्हा, एसडीओ रविशंकर शुक्ला, डीपीओ महेश भगत सहित किस्को व पेशरार के मतदानकर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >