लीड… चुनाव के लिए जिला प्रशासन तैयार: डीसी एलडीजीए-16 पत्रकारों को जानकारी देते अधिकारी. लोहरदगा. जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में विधानसभा उपचुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. उक्त बातें डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली है. चुनाव कार्य में 1200 मतदानकर्मी लगाये जायेंगे. यहां कलस्टरों की कुल संख्या 32 व सेक्टर 81 हैं. चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गयेे हैं. उपचुनाव में लगभग 400 वाहन की जरूरत पड़ेगी. पहाड़ी इलाकों में भी सुरक्षा के बंदोबस्त किये गये हैं. चुनाव मतदाता सूची 19.12.2015 के आधार पर होगा. इवीएम मशीन में प्रत्याशी का फोटो लगा रहेगा. बताया कि जिले में 137 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील, 72 संवेदनशील व 62 सामान्य हैं. विधानसभा उप निर्वाचन की अधिसूचना की तिथि 19 नवंबर 2015, नाम निर्देशन की तिथि 19 नवंबर, नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 26 नवंबर, स्क्रूटनी की तिथि 27 नवंबर, नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 नवंबर, मतदान की तिथि 14 दिसंबर, मतगणना की तिथि 17 दिसंबर व चुनाव कार्य संपन्नता की तिथि 19 दिसंबर है. पत्रकार सम्मेलन में डीडीसी दानियल कंडुलना, एसडीओ रविशंकर शुक्ला, डीपीओ महेश भगत, रजिस्ट्रार वैभव मनी त्रिपाठी भी मौजूद थे. मतदान केद्रों की संख्याप्रखंड का नाम मतदान केंद्र संख्यापेशरार 6किस्को 41कुडू 69कैरो 33लोहरदगा 52नगर पर्षद क्षेत्र 33भंडरा 28 कुल मतदान केंद्रों की संख्या 272 है. विस क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या प्रखंड पुरुष महिला कुलपेशरार 5372 4891 10263किस्को 17409 16536 33945कुडू 28388 26125 54513कैरो 12851 12099 24950लोहरदगा 21188 20024 41212नप क्षेत्र 17046 16143 33189भंडरा 11173 10350 21523कुल 113427 106168 219595
लीड... चुनाव के लिए जिला प्रशासन तैयार: डीसी
लीड… चुनाव के लिए जिला प्रशासन तैयार: डीसी एलडीजीए-16 पत्रकारों को जानकारी देते अधिकारी. लोहरदगा. जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में विधानसभा उपचुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. उक्त बातें डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन […]
