निधन पर शोक संवेदनाओं का लगा तांता

निधन पर शोक संवेदनाओं का लगा तांता एलडीजीए-3 अनिता दत्ता. लोहरदगा. नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन की वार्ड पार्षद अनिता दत्ता का आकस्मिक निधन के बाद समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शोक व्यक्त किया है. शनिवार को पावरगंज चौक स्थित आवास पर पहुंच लोगों शोक व्यक्त किया. लोगों ने इसे दुखद घटना बताते हुए […]

निधन पर शोक संवेदनाओं का लगा तांता एलडीजीए-3 अनिता दत्ता. लोहरदगा. नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन की वार्ड पार्षद अनिता दत्ता का आकस्मिक निधन के बाद समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शोक व्यक्त किया है. शनिवार को पावरगंज चौक स्थित आवास पर पहुंच लोगों शोक व्यक्त किया. लोगों ने इसे दुखद घटना बताते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, नप अध्यक्ष पावन एक्का, सुबोध कुमार राय, अशोक यादव, ओमप्रकाश सिंह, विजय गोपाल दत्ता, मलय दत्ता, रंजीत घोष, अनुप दास, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रवीण सिंह, सीताराम शर्मा, साबिर खान, मोहन दुबे, कमल केसरी, अनुपम प्रकाश कुंवर, राजू कुरैशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इधर, 14 नवंबर को नगर परिषद के सभा कक्ष में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. सभा में नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का, उपाध्यक्ष सुबोध कुमार राय, कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम ठाकुर, दिनेश कुमार पांडेय, शशि कुमार वर्मा, रवि महली, फारुख कुरैशी, तारेहा तब्बसुम, नंदलाल उरांव, अरुण वर्मा, राजीव रंजन, अशोक रजक, कमल देवी, सुमन कैरोलिना तिर्की, शमीमा खातून, ओमपाल उरांव, राउफ अंसारी, मो अयूब अली, संदीप कुजूर, सफदर आलम, शशि प्रसाद, राकेश कुमार सिंह, किस्टो गोपाल पटनायक, संजय प्रसाद, अल्ताफ हुसैन अंसारी, रुस्तम अंसारी, किरण उरांव, संगीता साहू, प्रियंका शर्मा, महराज मिंज, शाहबाज आलम, साकीब, रमेश कुमार साहू, साकीब, निधिया, तेजू, दुखू, बिहारी, फुटना, सोमारी, मंजू देवी, रंथू उरंव, जयराम उरांव, कृष्णा उरांव, एतवरिया देवी, बबुआ उरांव, मंगरा उरांव, पंकज उरांव, रतिया उरांव, भुनवा उरांव, गुरवा करुआ, रोमनी देवी आदि लोग मौजूद थे. इसके अलावा विभिन्न सामाजिक व राजनीति संगठन के लोगों ने भी अनिता दत्ता के निधन पर दुख व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >