सड़क हादसे में एक की मौत 14 गुम 1 में घटना स्थल पर पुलिस व सड़क के नीचे गिरा शवप्रतिनिधि, पालकोटपालकोट थाना के पतराटोली के समीप मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से रनिया थाना के गड़ाहातू गांव के जनार्दन नाग (37 वर्ष) की मौत हो गयी. यह घटना शुक्रवार की देर रात की है. शनिवार की सुबह सड़क से गुजर रहे लोगों ने शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एसआइ जेएन सिंह व बी पिंगुवा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया. शव को पहचान करने में चार घंटे लगे. शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ था. शुरू में यह घटना हत्या का लग रहा था. लेकिन पुलिस के प्राथमिक अनुसंधान में जनार्दन की मौत सड़क हादसे में हुई है. मृतक के भाई विजय नाग ने बताया कि जनार्दन शुक्रवार को अपने जीजाजी रमेश साहू के घर पालकोट आया हुआ था. लेकिन रमेश साहू किसी काम से गुमला आये हुए थे. इस कारण जनार्दन वापस अपनी छोटी बहन के घर कुलाबिरा जा रहा था. इस दौरान अज्ञात गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक के दो बेटा व एक बेटी है.
सड़क हादसे में एक की मौत
सड़क हादसे में एक की मौत 14 गुम 1 में घटना स्थल पर पुलिस व सड़क के नीचे गिरा शवप्रतिनिधि, पालकोटपालकोट थाना के पतराटोली के समीप मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से रनिया थाना के गड़ाहातू गांव के जनार्दन नाग (37 वर्ष) की मौत हो गयी. यह घटना शुक्रवार की देर रात की […]
