वृद्ध की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वृद्ध की हत्या, आरोपी गिरफ्तार घाघरा. घाघरा थाना क्षेत्र के तारागुटू अंबाटोली गांव के घमड़ा उरांव (70 वर्ष) की डायन बिसाही में लाठी व डंडा से पीटकर हत्या कर दी गयी. उसकी हत्या दीपावली के दिन हुआ है. आरोपी ने शव को छिपा दिया था. इस कारण शव शनिवार को मिला. पुलिस ने शव बरामद […]

वृद्ध की हत्या, आरोपी गिरफ्तार घाघरा. घाघरा थाना क्षेत्र के तारागुटू अंबाटोली गांव के घमड़ा उरांव (70 वर्ष) की डायन बिसाही में लाठी व डंडा से पीटकर हत्या कर दी गयी. उसकी हत्या दीपावली के दिन हुआ है. आरोपी ने शव को छिपा दिया था. इस कारण शव शनिवार को मिला. पुलिस ने शव बरामद कर लिया है. वहीं हत्या के आरोपी सोमा उरांव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोमा ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है. सोमा ने पुलिस को बताया कि घमड़ा ने उसे गाली दी थी. इसलिए उसे गांव से डेढ़ किमी दूर ले जाकर मार दिया और शव को छिपा दिया. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >