बाल कैदियों को मिली नैतिकता की जानकारी गुमला. बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के तत्वावधान में शनिवार को संप्रेषण गृह सिलम गुमला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डालसा के प्रभारी सचिव सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राम जियावन ने बाल कैदियों को विभिन्न प्रकार के कानूनों व नैतिकता की जानकारी दी. साथ ही विवादों से दूर रहने व शिक्षा प्राप्त कर समाज के मुख्यधारा में शामिल होकर भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया. किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश पियूष श्रीवास्तव ने डालसा के कार्यों व उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी. मौके पर किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य शंभु सिंह, मोहम्मद परवेज अख्तर, संप्रेषण गृह के गृहपति नदीम अख्तर सहित कई लोग उपस्थित थे.
बाल कैदियों को मिली नैतिकता की जानकारी
बाल कैदियों को मिली नैतिकता की जानकारी गुमला. बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के तत्वावधान में शनिवार को संप्रेषण गृह सिलम गुमला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डालसा के प्रभारी सचिव सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राम जियावन ने बाल कैदियों को विभिन्न प्रकार के कानूनों […]
