जागरूकता बढ़ायेगा विकास मेला : विमलातीन दिवसीय विकास मेला का उदघाटन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनफोटोफाइल:13एसआइएम:7-उदघाटन करती विधायक,8-लगे स्टॉल,11-नृत्य करती मंडलीप्रतिनिधि, सिमडेगा. झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विकास मेला का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विमला प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त विजय कुमार सिंह, एसपी राजीव रंजन सिंह, डीडीसी विजय कुमार मुंजनी , एसडीओ दिलेश्वर महतो उपस्थित थे. मेले का उदघाटन विधायक विमला प्रधान ने दीप प्रज्वलित कर किया. उदघाटन के दौरान विधायक विमला प्रधान ने कहा कि विकास मेले से लोगों में जागरूकता आयेगी. प्रशासन द्वारा किया गया यह आयोजन सराहनीय है. विकास मेले में विभिन्न विभागों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा लगाये गये स्टॉल से लोगों को काफी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी. मेले के उदघाटन के बाद विधायक विमला प्रधान, उपायुक्त विजय कुमार सिंह एवं एसपी राजीव रंजन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने मेले में लगे स्टॉल का अवलोकन किया तथा आवश्यक जानकारी ली. तीन दिवसीय इस विकास मेले के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न नृत्य दल एवं स्कूली बच्चों ने आकर्षक नृत्य व गीत प्रस्तुत किया. मेले में जिन विभागों ने स्टॉल लगाये हैं. इसमें कृषि विज्ञान केंद्र,आत्मा, जिला भूमि संरक्षण विभाग, जिला सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, जिला मत्स्य विभाग, पशुुपालन विभाग, तसर विभाग, गव्य विकास विभाग, हिंदुस्तान सप्लायर्स, आकांक्षा ट्रेडर्स, आरसेटी, एनआरएलएम, पथ प्रमंडल, जल पथ प्रमंडल, वन विभाग, प्रज्ञा केंद्र, आइटीडीए, डीआरडीए, शिक्षा परियोजना, विद्युत फ्रेंचाइजी, समाज कल्याण विभाग, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, जिला सांख्यिकी कार्यालय, जिला बाल संरक्षण समिति, आयूष चिकित्सा केंद्र आदि शामिल हैं.
जागरूकता बढ़ायेगा विकास मेला : विमला
जागरूकता बढ़ायेगा विकास मेला : विमलातीन दिवसीय विकास मेला का उदघाटन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनफोटोफाइल:13एसआइएम:7-उदघाटन करती विधायक,8-लगे स्टॉल,11-नृत्य करती मंडलीप्रतिनिधि, सिमडेगा. झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विकास मेला का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विमला […]
