लोहरदगा को मॉडल जिला बनाऊंगी: नीरू

लोहरदगा को मॉडल जिला बनाऊंगी: नीरू फोटो (1) ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क करती नीरू शांती भगत. कुड़ू (लोहरदगा). आजसू नेत्री शांति भगत ने शुक्रवार को प्रखंड के आधे दर्जन गांवों का दौरा समस्याओं से रू-ब-रू हुईं. प्रखंड के टाटी, झबराटोली, रोन्हेया, कोलसिमरी, पतराटोली, कुड़ू समेत अन्य गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक की. ग्रामीणों की […]

लोहरदगा को मॉडल जिला बनाऊंगी: नीरू फोटो (1) ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क करती नीरू शांती भगत. कुड़ू (लोहरदगा). आजसू नेत्री शांति भगत ने शुक्रवार को प्रखंड के आधे दर्जन गांवों का दौरा समस्याओं से रू-ब-रू हुईं. प्रखंड के टाटी, झबराटोली, रोन्हेया, कोलसिमरी, पतराटोली, कुड़ू समेत अन्य गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक की. ग्रामीणों की समस्या सुन नीरू शांति भगत ने कहा कि मेरे पति ने समस्याअों के समाधान करने का प्रयास किया था. पिछले विधायकी कार्यकाल में दो बार राष्ट्रपति शासन व एक बार कांग्रेस ने सत्ता परिवर्तन कराया. नतीजा काम करने का समय नहीं मिल पाया है. वर्ष 2014 के चुनाव में जीते विधायक बने लेकिन छह माह में ही एक राजनीतिक साजिश के तहत विधायकी छीनते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया गया. कहा कि कमल किशोर के सपनों को पूर्ण करूंगी, लोहरदगा को मॉडल जिला बनाऊंगी. मौके पर ओम प्रकाश भारती, कलीम खान, मुन्ना अग्रवाल, परमेश्वर महतो, बाड़ो देवी, कबीर अंसारी, शकील, सोमा उरांव, विजय उरांव, अश्वनी, प्रयाग, संजय महली समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >