फुटबॉल टूर्नामेंट चार दिसंबर से

फुटबॉल टूर्नामेंट चार दिसंबर से लोहरदगा. पीकेटी मेमोरियल ट्रस्ट आदर्श नगर के तत्वावधान में आयोजित 5वां प्रदीप कुमार टोप्पो मेमोरियल ट्राॅफी को लेकर अंतरराष्ट्रीय रेफरी सोमा उरांव की अध्यक्षता में बीएस कॉलेज स्टेडियम में बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि यह राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट चार से आठ दिसंबर तक बीएस कॉलेज स्टेडियम में […]

फुटबॉल टूर्नामेंट चार दिसंबर से लोहरदगा. पीकेटी मेमोरियल ट्रस्ट आदर्श नगर के तत्वावधान में आयोजित 5वां प्रदीप कुमार टोप्पो मेमोरियल ट्राॅफी को लेकर अंतरराष्ट्रीय रेफरी सोमा उरांव की अध्यक्षता में बीएस कॉलेज स्टेडियम में बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि यह राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट चार से आठ दिसंबर तक बीएस कॉलेज स्टेडियम में होगा. इसमें 16 टीमें भाग लेंगी. यह प्रतियोगिता भारतीय फुटबॉल के मानक संस्थान एआइएफएफ, जेएफए के नियमानुसार संचालित होगा. विजेता टीम को 25 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा. मौके पर बसंत तिर्की, प्रेम भगत, प्रवीण टोप्पो, फुलदेव उरांव, संजय भगत, रोशन मुंडा, सुनिल तिग्गा, रोहन उरांव, ब्रह्मदेव अरविंद, अल्फा , सुरीन, राहुल, सुदर्शन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >