::::: मौलाना अबुल कलाम आजाद के आदर्शों को अपनायें: मौलाना तौकीर

::::: मौलाना अबुल कलाम आजाद के आदर्शों को अपनायें: मौलाना तौकीर सनाबिल स्कूल में शिक्षा दिवस मनाया गयाफोटो फाइल:12एसआइएम:1-संबोधित करते वक्ता.2-उपस्थित बच्चेप्रतिनिधिसिमडेगा. शहरी क्षेत्र के खैरनटोली स्थित सनाबिल इंगलिश स्कूल में मौलाना अबुल कलाम आजाद जयंती पर शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि मौलाना मो तौकीर एवं विशिष्ट अतिथि मौलाना […]

::::: मौलाना अबुल कलाम आजाद के आदर्शों को अपनायें: मौलाना तौकीर सनाबिल स्कूल में शिक्षा दिवस मनाया गयाफोटो फाइल:12एसआइएम:1-संबोधित करते वक्ता.2-उपस्थित बच्चेप्रतिनिधिसिमडेगा. शहरी क्षेत्र के खैरनटोली स्थित सनाबिल इंगलिश स्कूल में मौलाना अबुल कलाम आजाद जयंती पर शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि मौलाना मो तौकीर एवं विशिष्ट अतिथि मौलाना मो शाहिद उपस्थित थे. कार्यक्रम में मौलाना मो तौकीर ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद एक महान नेता ही नहीं, बल्कि एक महान इनसान भी थे. हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए. कहा कि मौलाना आजाद ने आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने आधुनिक शिक्षा को भी बढ़ावा देने के लिये अपनी सारी जिंदगी न्योछावर कर दी. मौलाना मो शाहिद कासमी ने कहा कि शिक्षा से ही देश एवं समाज का विकास हो सकता है. शिक्षा के बिना जिंदगी अधूरी है. कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए. मौलाना शाहिद ने कहा कि सभी लोगों को चाहिए कि अपने बच्चों को ऊंची से ऊंची शिक्षा दिलायें. कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है. इस अवसर पर अंजुमन तरक्की उर्दू के सचिव मो गयास, मौलाना मुश्ताक आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में सबीर आलम, हाफिज शौकत, मास्टर महमूद, डॉ एम आलम, मो समी आलम, मो मोइन, मो जसीम, मो नाजिम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >