अपराधियों ने एक को गोली मारी

अपराधियों ने एक को गोली मारी सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के गोतरा फानुएलटोली में मंगलवार की रात्रि अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक थानाटोली निवासी जयपाल सिंह मोटरसाइकिल से सुंदरपुर की ओर से प्रिंस चौक की आ रहा था. इसी क्रम में गोतरा फानुएलटोली मोड़ के निकट […]

अपराधियों ने एक को गोली मारी सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के गोतरा फानुएलटोली में मंगलवार की रात्रि अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक थानाटोली निवासी जयपाल सिंह मोटरसाइकिल से सुंदरपुर की ओर से प्रिंस चौक की आ रहा था. इसी क्रम में गोतरा फानुएलटोली मोड़ के निकट अज्ञात अपराधियों ने उस पर पीछे से गोली चला दी. गोली उसके जांघ में लगी. गोली लगने के बाद भी वह मोटरसाइकिल चलाते हुए सदर अस्पताल आया. जहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद उसे बीरू स्थित शांति भवन मेडिकल सेंटर में भरती कराया गया. जहां चिकित्सक इलाज कर रहे हैं. इस संबंध में थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >