नि:शुल्क कोचिंग सेंटर खुला9एसआइएम:-7-कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि.सिमडेगा. ब्रिलिएंट हाई स्कूल के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का उदघाटन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ मो कौसर अली व विशिष्ट अतिथि के रूप में लहरू सिंह व मनोज षाड़ंगी उपस्थित थे. कोचिंग सेंटर का उदघाटन एसडीपीओ श्री अली ने मां शारदे व स्वामी विवेकानंद की तसवीर पर माल्यार्पण कर व दीप जला कर किया. मौके पर एसडीपीओ मो कौसर अली ने चाचा नेहरु व स्वामी विवेकानंद की जीवनी प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहें तथा बड़ों की आदर करें. इस अवसर पर मनोज षाड़ंगी, लहरू सिंह, बिंदिया कुमारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. लिपिका मिश्रा ने विद्यार्थी परिषद के से संबंधित जानकारी दी. कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री नवीन, नगरमंत्री राज कुमार लोहरा, सूचना प्रभारी भोलाशंकर दास, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लिपिका मिश्रा, शशिकांत साह, आशा तिर्की, विनीता कुल्लू, नम्रता लुगून, सुषमा कुजूर, पार्वती कुमारी, अमर इंदवार के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
नि:शुल्क कोचिंग सेंटर खुला
नि:शुल्क कोचिंग सेंटर खुला9एसआइएम:-7-कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि.सिमडेगा. ब्रिलिएंट हाई स्कूल के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का उदघाटन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ मो कौसर अली व विशिष्ट अतिथि के रूप में लहरू सिंह व मनोज षाड़ंगी उपस्थित थे. कोचिंग सेंटर का उदघाटन एसडीपीओ श्री […]
