एसएस प्लस टू उवि व कस्तूरबा सिमडेगा को खिताब

एसएस प्लस टू उवि व कस्तूरबा सिमडेगा को खिताब 9एसआइएम:12-विजेता व उपविजेता टीमसिमडेगा. पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद व युवा विभाग के सौजन्य से जिला हॉकी संघ के तत्वावधान में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित बालक-बालिका फुटबॉल व हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया. मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी विजय कुमार मुंजनी उपस्थित थे. बालक […]

एसएस प्लस टू उवि व कस्तूरबा सिमडेगा को खिताब 9एसआइएम:12-विजेता व उपविजेता टीमसिमडेगा. पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद व युवा विभाग के सौजन्य से जिला हॉकी संघ के तत्वावधान में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित बालक-बालिका फुटबॉल व हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया. मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी विजय कुमार मुंजनी उपस्थित थे. बालक फुटबॉल के फाइनल मैच में एसएस प्लस टू उवि फुटबॉल सेंटर की टीम ने बानो की टीम को ट्राइब्रेकर में 9-8 से पराजित किया. बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी विद्यालय सिमडेगा ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय जलडेगा को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. वहीं हॉकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सेंट मेरीज हॉकी सेंटर ने रेंगारीह को 4-1 से व महिला वर्ग में एसएस बालिका उवि की ए टीम ने एसएस बालिका हॉकी सेंटर बी को 4-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ फुटबॉल व हॉकी बॉल देकर पुरस्कृत किया गया. समापन पर हॉकी संघ के महासचिव मनोज कोनबेगी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, कमलेश्वर मांझी, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मसीह दास बा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >