लीड…बाजार गुलजार, पांच करोड़ का कारोबारधनतेरस को लेकर सुबह से ही दुकानों पर जुटने लगे थे ग्राहक. देर रात तक होती रही खरीदारी9 एसआईएम: 9- शहरी क्षेत्र के साउंड एंड विजन में खरीदारों की भीड़,11- सेमसंग शोरूम में मोबाईल खरीदते लोग.प्रतिनिधि, सिमडेगा. धनतेरस के अवसर पर जिले में पांच करोड़ से भी ज्यादा का व्यवसाय होने का अनुमान है. धनतेरस के अवसर पर शहरी क्षेत्र में ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल की खरीदारी लोगों ने जम कर की. मोटरसाइकिल तथा ट्रैक्टर के अलावा अन्य वाहनों की बुकिंग पूर्व में ही ग्राहकों द्वारा करा ली गयी थी. धनतेरस के दिन डिलेवरी ली गयी. चारपहिया वाहनों के अलावा ट्रकों की भी खरीदारी बाहर से यहां के लोगों ने की. इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में फ्रिज, एलइडी, वाशिंग मशीन , रेफ्रिजरेटर, डीटीएच, इनवरटर, इंडक्शन चूल्हा, कैमरा, मिक्सी के अलावा अन्य सामान की खरीदारी भी लोगों ने की. शहरी क्षेत्र में धनतेरस के अवसर पर सुबह से ही दुकानों में खरीदारों की उपस्थित होने लगी थी. शाम के बाद सभी दुकानों में अच्छी संख्या में ग्राहकों को देखा गया. ज्वेलरी दुकानों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ देखी गयी. मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र की बरतन दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखी गयी. लोगों ने रोजमर्रा के अलावा पूजा सामग्री में काम आने वाले बरतनों की भी खरीदारी की. इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में लैपटॉप, मोबाइल के अलावा अन्य सामान की खरीदारी भी लोगों ने की. फर्नीचर दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ रही. दुकानों में देर रात तक ग्राहकों को देखा गया.
लीड...बाजार गुलजार, पांच करोड़ का कारोबार
लीड…बाजार गुलजार, पांच करोड़ का कारोबारधनतेरस को लेकर सुबह से ही दुकानों पर जुटने लगे थे ग्राहक. देर रात तक होती रही खरीदारी9 एसआईएम: 9- शहरी क्षेत्र के साउंड एंड विजन में खरीदारों की भीड़,11- सेमसंग शोरूम में मोबाईल खरीदते लोग.प्रतिनिधि, सिमडेगा. धनतेरस के अवसर पर जिले में पांच करोड़ से भी ज्यादा का व्यवसाय […]
