हेडलाइन…सहयोग ही सफलता की कुंजी दुर्गा पूजा समन्वय समिति का मिलन समारोहफोटो फाइल:9एसआइएम:4-संबोधित करती विधायक,5-उपस्थित दुर्गा पूजा समिति के लोगप्रतिनिधि, सिमडेगा. स्थानीय नगर भवन में दुर्गा पूजा समन्वय समिति मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विमला प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद के अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी, उपाध्यक्ष संतोष देवी, एसडीपीओ मो कौशर अली उपस्थित थे. कार्यक्रम में दुर्गा पूजा समन्वय समिति के अलावा सभी पूजा पंडालों के पदाधिकारी व सदस्यों ने भाग लिया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक विमला प्रधान ने कहा कि आपसी सहयोग से ही कोई कार्यक्रम सफल होता है. इस बार दुर्गा पूजा में जो आपसी सौहार्द दिखा, वह काबिले तारीफ है. इस प्रकार हर वर्ष आपसी सामंजस्य के साथ दुर्गा पूजा मनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने में सभी समुदाय के अलावा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने जो सहयोग दिया है, वह भी प्रशंसनीय है. जिस प्रकार हम लोगों ने मिल कर दुर्गा पूजा के इस बड़े आयोजन को सफल बनाया है, उसी प्रकार हम सभी जिले के विकास में भी आगे आयें. शहरी क्षेत्र के अलावा संपूर्ण जिला का विकास भी हमारा दायित्व है. एसडीपीओ मो कौशर अली ने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर विशेष रूप से पुलिस प्रशासन मानसिक रूप से तनाव में होता है. किंतु दुर्गा पूजा समन्वय समिति एवं अन्य पंडालों के दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुलिस को जो सहयोग किया है वह काफी प्रशंसनीय है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा का आयोजन करते रहें, यही हमारी कामना है. इस मौके पर नप अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी, उपाध्यक्ष संतोष देवी, थाना प्रभारी रणविजय शर्मा,प्रो निरंजन प्रसाद आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. धन्यवाद ज्ञापन समन्वय समिति के अध्यक्ष अमरनाथ बामलिया ने किया. कार्यक्रम का संचालन संतोष अकेला ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कौशल किशोर रोहिल्ला, सुबीर कुमार,प्रभात कुलुकेरिया आदि ने महत्वपूूर्ण भूमिका निभायी.किताबें देकर सम्मान बढ़ायाकार्यक्रम में दौरान अतिथियों को माला पहना कर स्वागत किया गया. साथ ही विधायक विमला प्रधान,नप अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी, उपाध्यक्ष संतोष देवी सहित अन्य लोगों को रामायण की किताब देकर सम्मानित किया गया. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एसडीपीओ मो कौशर अली को कुरआन एवं महिला थाना प्रभारी राजे कुमारी कुजूर को बाइबल देकर सम्मानित किया गया.दुर्गा पूजा समन्वय समिति द्वारा कुरआन व बाइबल देकर विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किये जाने को आपसी सौहार्द की मिसाल बतायी जा रही है.
हेडलाइन...सहयोग ही सफलता की कुंजी
हेडलाइन…सहयोग ही सफलता की कुंजी दुर्गा पूजा समन्वय समिति का मिलन समारोहफोटो फाइल:9एसआइएम:4-संबोधित करती विधायक,5-उपस्थित दुर्गा पूजा समिति के लोगप्रतिनिधि, सिमडेगा. स्थानीय नगर भवन में दुर्गा पूजा समन्वय समिति मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विमला प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद के […]
