सेन्हा व कुडू प्रखंड से जिप के 11 नामांकन एलडीजीए-9 नामांकन दाखिल करती प्रत्याशी. एलडीजीए-10 लालभानू प्रताप. एलडीजीए- 11 रामलखन प्रसाद.एलडीजीए-19 पंसस के लिए नामांकन दाखिल करती उम्मीदवार. लोहरदगा. तृतीय चरण के पंचायत चुनाव को लेकर कुडू व सेन्हा प्रखंड में सरगरमी तेज हो गयी है. सोमवार को कुडू व सेन्हा प्रखंड से जिला परिषद सदस्य पद के लिए 11 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इनमें कुडू से प्रकाश सिंह, लालभानू प्रताप नाथ शाहदेव, जगमनी भगत, आनंद किशोर इंदवार, अरुण भारती हैं. वहीं सेन्हा प्रखंड से रामलखन प्रसाद, फजल अब्बास, इम्तियाज अंसारी, विशुन साहू, शंकर महतो व राजकिशोर महतो हैं. कुडू प्रखंड से दो लोगों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा. सेन्हा प्रखंड से भी दो लोगों ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन प्रपत्र खरीदा. सेन्हा प्रखंड से मुखिया पद के लिए विभिन्न पंचायतों के लोगों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. इसमें मुर्की तोड़ार पंचायत से सरिता भगताइन, शांति भगत, जोसिला कुमारी, सेन्हा पंचायत से एस्थर लकड़ा, सुनीता देवी, डांडू पंचायत से सावित्री भगत, रोजलिन टोप्पो, लीलावती उरांव, भड़गांव पंचायत से असरिता खेस, सहोदरी देवी, बसंती उरांव, तोड़ार पंचायत से अनुप केरकेटटा, रामकुमार लोहरा, फुलदेव उरांव, राजेश कुमार भगत, मंजू कुमारी, झालजमीरा पंचायत से यशमनी देवी, बिल्ची बाड़ा, प्रमिला कुमारी, मंजु कच्छप, जयंती देवी, उगरा पंचायत से वीरेंद्र उरांव, एतवा उरांव , सुनील पन्ना, बदला पंचायत से दिलीप उरांव, शांति कुमार कुजूर, संदीप उरांव, बूटी पंचायत से विशेश्वर उरांव, देवेंद्र उरांव, अर्जुन भगत, अर्रू पंचायत से विनय उरांव, भीखराम उरांव व अनुराधा कुमारी ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. इधर, कुडू प्रखंड में वार्ड सदस्य पद के लिए 67 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई व 74 नामांकन दाखिल किये गये. वहीं मुखिया पद के लिए नौ प्रपत्रों की बिक्री हुई और 45 नामांकन दाखिल किये गये. सेन्हा में 62 नामांकन पत्रों की बिक्री व 69 नामांकन वार्ड सदस्य पद के लिए किया गया.
सेन्हा व कुडू प्रखंड से जिप के 11 नामांकन
सेन्हा व कुडू प्रखंड से जिप के 11 नामांकन एलडीजीए-9 नामांकन दाखिल करती प्रत्याशी. एलडीजीए-10 लालभानू प्रताप. एलडीजीए- 11 रामलखन प्रसाद.एलडीजीए-19 पंसस के लिए नामांकन दाखिल करती उम्मीदवार. लोहरदगा. तृतीय चरण के पंचायत चुनाव को लेकर कुडू व सेन्हा प्रखंड में सरगरमी तेज हो गयी है. सोमवार को कुडू व सेन्हा प्रखंड से जिला परिषद […]
