धनतेरस में हुई जमकर खरीदारी

धनतेरस में हुई जमकर खरीदारी 9 गुम 7 में केसरी कंप्यूटर में खरीदारों की भीड़गुमला. शहर में धनतेरस व दीपावली को लेकर सोमवार को सुबह से काफी चहल पहल रही. सोमवार को शहर के बर्तन, इलेक्ट्रिक व ज्वलेर्स दुकानों में काफी भीड़ दिखायी दी. सुबह से ही लोग धनतेरस के अवसर पर खरीदारी करते नजर […]

धनतेरस में हुई जमकर खरीदारी 9 गुम 7 में केसरी कंप्यूटर में खरीदारों की भीड़गुमला. शहर में धनतेरस व दीपावली को लेकर सोमवार को सुबह से काफी चहल पहल रही. सोमवार को शहर के बर्तन, इलेक्ट्रिक व ज्वलेर्स दुकानों में काफी भीड़ दिखायी दी. सुबह से ही लोग धनतेरस के अवसर पर खरीदारी करते नजर आये. शहर के मेन रोड, पालकोट रोड व जशपुर रोड में लगातार जाम की स्थिति बनी रही. जिससे आने-जाने वाले राहगीरो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सोमवार को केसरी कंप्यूटर संस्थान में सुबह से काफी भीड़ लगी रही. उपभोक्ताओं के लिए बंपर इनाम व प्रत्येक खरीद पर निश्चित उपहार पर लोगों ने जमकर खरीदारी की. दुकान संचालक प्रतीक केसरी ने बताया कि प्रत्येक डेस्कटॉप की खरीद पर नौ उपहार व लैपटॉप की खरीदारी पर 15 निश्चित उपहार दिये जा रहे है. खरीदारो को होम थियेटर, निकॉन व कैनन कैमरा की खरीद पर विशेष उपहार दिया जा रहा है. वहीं सोने चांदी की दुकानो में नजर आयी. लोगों ने जमकर सोने व चांदी के सिक्के सहित आभूषणों की खरीदारी की. प्रतिष्ठान संचालक मुकेश सोनी ने बताया कि सोना सिक्का 2560 व चांदी के पुराने सिक्के 700 रुपये तक की दर से बिक्री की गयी. प्रतिष्ठान द्वारा धनतेरस के अवसर पर लेबर चार्ज मुक्त था. वहीं जिले के सभी प्रखंडों में धनतेरस पर भीड नजर आयी. लोगों ने जमकर सोने,चांदी,आभूषण सहित मिठाइयों व इलेक्ट्रॉनिक लाइट की खरीदारी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >