लीड... दृढ़ीकरण का अर्थ शक्ति देना

लीड… दृढ़ीकरण का अर्थ शक्ति देना फ्लैग- चैनपुर के केड़ेंग चर्च में दृढ़ीकरण संस्कार, बिशप पाल ने कहा200 बच्चों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण किया 9 गुम 2 में मिस्सा पूजा कराते बिशप व पुरोहित.9 गुम 4 में संस्कार ग्रहण किये बच्चे.प्रतिनिधि, गुमलाचैनपुर प्रखंड के केड़ेंग चर्च में सोमवार को दृढ़ीकरण संस्कार समारोह का आयोजन किया […]

लीड… दृढ़ीकरण का अर्थ शक्ति देना फ्लैग- चैनपुर के केड़ेंग चर्च में दृढ़ीकरण संस्कार, बिशप पाल ने कहा200 बच्चों ने दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण किया 9 गुम 2 में मिस्सा पूजा कराते बिशप व पुरोहित.9 गुम 4 में संस्कार ग्रहण किये बच्चे.प्रतिनिधि, गुमलाचैनपुर प्रखंड के केड़ेंग चर्च में सोमवार को दृढ़ीकरण संस्कार समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर केड़ेंग पल्ली के 200 बच्चों को दृढ़ीकरण संस्कार दिया गया. मुख्य अतिथि के रूप में गुमला धर्मप्रांत के बिशप पॉल लकड़ा मौजूद थे. उनकी अगुवाई में संपूर्ण धर्मविधि हुई. जबकि मिस्सा पूजा में सहयोगी के रूप में फादर मेलक्योर तिर्की व फादर जस्टीन थे. बिशप ने अपने संदेश में दृढ़ीकरण संस्कार के महत्व को समझाया. उन्होंने कहा कि दृढ़ीकरण का अर्थ शक्ति देना है. यह एक ऐसा संस्कार है. जो पवित्र आत्मा से हमारी आत्मा में आता है. इसलिए आप सभी दृढ़ आत्म विश्वास रखें. दृढ़ीकरण प्राप्त करने के 12 फल है. वहीं आत्मा के सात वरदान है. बिशप ने कहा कि आप कोई भी काम दृढ़ आत्मविश्वास से करें. ईश्वर आपके साथ है. आपके हर दुख दूर होंगे. मौके पर ब्रदर जॉर्ज द्वारा बच्चों का नाम पुकारा गया. ब्रदर डेविड ने प्रभु के गीत व भजन का संचालन किये. सिस्टर माधुरी ने गिरजा का श्रृंगार की. फादर मेलक्योर तिर्की ने कहा कि दृढ़ीकरण संस्कार को लेकर बच्चों व लोगों में उत्साह था. केड़ेंग पल्ली क्षेत्र में पर्व की तरह संस्कार समारोह को मनाया. मौके पर विजय टोप्पो, कुसुम टोप्पो, देवनीश किंडो, शीला किंडो, फबियानुस किंडो, प्रभा एक्का, क्लाभेर मिंज, प्रभा मिंज, प्रसाद खलखो व शांति मिंज आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >