जूनियर वर्ग में कटकाही विजयी

जूनियर वर्ग में कटकाही विजयी 8 गुम 16 में मंच पर बैठे फादर पीटर व अन्य.प्रतिनिधि, चैनपुरचैनपुर के संत अन्ना उच्च विद्यालय में अंतर संत अन्ना मिलन समारोह सह फुटबॉल मैच का समापन रविवार को हुआ. इसमें 11 स्कूल के छात्राओं ने भाग लिये. जूनियर बैच में संत अन्ना मवि चैनपुर बनाम कटकाही के बीच […]

जूनियर वर्ग में कटकाही विजयी 8 गुम 16 में मंच पर बैठे फादर पीटर व अन्य.प्रतिनिधि, चैनपुरचैनपुर के संत अन्ना उच्च विद्यालय में अंतर संत अन्ना मिलन समारोह सह फुटबॉल मैच का समापन रविवार को हुआ. इसमें 11 स्कूल के छात्राओं ने भाग लिये. जूनियर बैच में संत अन्ना मवि चैनपुर बनाम कटकाही के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें कटकाही 1-0 से विजयी रहा. सीनियर वर्ग मे संत अन्ना उवि चैनपुर बनाम संत अन्न उवि पुग्गू गुमला के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें संत अन्ना की टीम 1-0 से विजयी रही. समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीन फादर पीटर तिर्की ने कहा कि मिलन समारोह समागम का एक बेहतरीन प्लेट फार्म है. खेल बालिकाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना को जागृत करता है. जो एक छात्र या खिलाड़ी के विकास में अहम भूमिका रखता है. सिस्टर सुशीला ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिता से छात्रों मे बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है. प्रतियोगिता में शामिल होनेवाले सभी टीम बधाई के पात्र हैं. धन्यवाद ज्ञापन सिस्टर पुष्पा ने किया. मौके पर सि अनिता, सि रेजीना ब्लान्च, संजय बसंती, दिव्या, सुधा, माधुरी, विनोद, समीर, हेलमा, ललित, राजेंद्र, पूनम, अमरोस, अमला आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >