वनवासी कल्याण केंद्र विकास के लिए प्रयत्नशील : डीसी

वनवासी कल्याण केंद्र विकास के लिए प्रयत्नशील : डीसी8 गुम 1 में मंच पर बैठे डीसी, विधायक व अन्य लोग8 गुम 2 में कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ीप्रतिनिधि,गुमलावनवासी कल्याण केंद्र गुमला द्वारा पुग्गू बाइपास स्थित बड़ा खेल मैदान में आयोजित दो दिनी जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि डीसी दिनेशचंद्र मिश्र व विशिष्ट अतिथि विधायक […]

वनवासी कल्याण केंद्र विकास के लिए प्रयत्नशील : डीसी8 गुम 1 में मंच पर बैठे डीसी, विधायक व अन्य लोग8 गुम 2 में कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ीप्रतिनिधि,गुमलावनवासी कल्याण केंद्र गुमला द्वारा पुग्गू बाइपास स्थित बड़ा खेल मैदान में आयोजित दो दिनी जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि डीसी दिनेशचंद्र मिश्र व विशिष्ट अतिथि विधायक शिवशंकर उरांव ने किया. इसके बाद भारत मां व वनवासी कल्याण केंद्र के संस्थापक के चित्र के समक्ष दीप जलाया गया. मौके पर डीसी ने कहा कि वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा संचालित आश्रम, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वालंबन संस्कार आदि प्रकल्पों के माध्यम से वनवासी जनजाति समाज के अपने धर्म संस्कृति, रीति रिवाज व पहचान को अक्षुण्य बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. साथ ही विकास के लिए प्रयत्नशील है, जो सराहनीय है. प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा निखरती है. विधायक ने कहा कि वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को 27 से 31 दिसंबर को आयोजित क्रीड़ा महोत्सव के लिए चयनित होंगे. प्रतियोगिता में बालक बालिका दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो, मैराथन, तीरंदाजी, फुटबॉल, वालीबॉल सहित विभिन्न स्पर्धाएं हुई. इससे पूर्व वाल्मिकी आश्रम की बहनों द्वारा आदिवासी रीति रिवाज से स्वागत कर कार्यक्रम स्थल लाया गया. जहां आगंतुक अतिथियों को बैच पहनाकर व भारत माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया. स्वागत भाषण महावीर साहू ने किया. मौके पर अखिल भारतीय वनवासी केंद्र के उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह, प्रांत समिति सदस्य हरिशंकर साहू, समिति संरक्षक नगर महावीर साबू, राधेश्याम अग्रवाल, मदन मलानी, अध्यक्ष अरविंद कुमार, रामविनोद पांडेय, विनोद लाल, गोविंद गोप, कैलाश उरांव, मुन्नी उरांव, अघनू उरांव, निर्मला कुमारी, विजय उरांव, बिंदु देवी, नरेश गुप्ता, निर्मला सिन्हा, सुबोध पांडेय, सुरेंद्र पाठक, केडीएन सिंह समेत सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >