मुखिया के छह व वार्ड के 26 प्रत्याशियों ने भरा परचा

मुखिया के छह व वार्ड के 26 प्रत्याशियों ने भरा परचाकुड़ू (लोहरदगा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में होनेवाले मतदान के तहत नामांकन भरने की प्रक्रिया दूसरे दिन मुखिया के छह व वार्ड सदस्य के 26 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये. निर्वाची पदाधिकारी सह सीअो छविबाला बारला ने बताया […]

मुखिया के छह व वार्ड के 26 प्रत्याशियों ने भरा परचाकुड़ू (लोहरदगा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में होनेवाले मतदान के तहत नामांकन भरने की प्रक्रिया दूसरे दिन मुखिया के छह व वार्ड सदस्य के 26 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये. निर्वाची पदाधिकारी सह सीअो छविबाला बारला ने बताया कि मुखिया पद के लिए बड़की चांपी पंचायत से मुनिया देवी, लावागाई पंचायत से आशा उरांव, सुंदरू पंचायत से बीरबल महली, पचोला उराइंन, चंदलासो पंचायत से परमेश्वर लोहरा एवं कुड़ू पंचायत से सीमा कुमुदनी लकड़ा, निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीअो महेंद्र छोटन उरांव ने बताया कि वार्ड सदस्य पद के लिए बड़की चांपी पंचायत से लीली देवी, दिनेश राम, अरुण राम, रितु कुमारी, फुलमनी भगत, विनोद कुमार मुंडा, मुनेजा खातून, शाहजहां खातून, कोलसिमरी पंचायत से रोहित उरांव, लावागांइ से संतोष कुमार, किरण देवी, सुंदरू पंचायत से अलताफ अंसारी, गुड़िया देवी, चंदलासो पंचायत के देवंती देवी, धर्मेंद्र राम, शकीना खातून, संतोषी कुमारी, टाटी पंचायत से सजदा खातून, कुड़ू पंचायत से रामशरण मुंडा, राजमुनी देवी, हरिहर साहू, उडूमडू से वीरेंद्र यादव, ललिता उरांव, जहेदा खातून, ककरगढ़ पंचायत से नसीमा खातून एवं शिवचरण बैठा शामिल है. नामांकन कार्य में गणेश लाल वर्णवाल, हरदेव सिंह, रविंद्र प्रसाद, धनंजय पांडेय, डॉ सुशील तिग्गा, जगन्नाथ उरांव, अजय कुमार, रउफ अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, अफजल खान समेत अन्य का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >