लीड :14:::: 52 प्रत्याशियों ने नामांकन किया तृतीय चरण के दूसरे दिनजिला परिषद के लिए दो एवं पंसस के लिये चार उम्मीदवारों ने नामांकन कियाफोटोफाइल:7एसआइएम:2-नामांकन करते जिप प्रत्याशी.3-नामांकन करते पंसस प्रत्याशी.12-कोलेबिरा में मुखिया पद के लिए नामांकन करते प्रत्याशी.14-बानो में नामांकन करते प्रत्याशीप्रतिनिधिसिमडेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण के नामांकन के दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 52 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया. इसमें जिला परिषद सदस्य के लिए दो एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए चार प्रत्याशी शामिल हैं. जिला परिषद सदस्य के लिए बानो प्रखंड से कमला देवी सहित दो एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए कोलेबिरा प्रखंड से एक एवं बानो प्रखंड से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन परचा भरा. कोलेबिरा प्रखंड से मुखिया पद के लिए डोमटोली से देवदर्शन बड़ाइक व सुगड़ जड़िया, अघरमा से सुमन गुड़िया, रैंसिया पंचायत से बेरोनिका केरकेट्टा, सुनीता बागे एवं शाहपुर पंचायत से फबियन कुल्लु ने नामांकन किया. वहीं वार्ड सदस्य के लिए 24 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. बानो प्रखंड में मुखिया पद के लिए सिम्हातु से वीणा कंडूलना व एडलिन कंडूलना, बानो से सीता देवी, बड़काडुइल से आशा लुगून, बिड़ाइरगी से नेलसन, सोय से जोनसन ने नामांकन किया एवं वार्ड सदस्य पद के लिये 28 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया. जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एसी नागेंद्र सिन्हा, सहायक निर्वाची पदाधिकारी के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी उषा मुंडू उपस्थित थे. वहीं पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एसडीओ दिलेश्वर महतो, सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एलआरडीसी जेम्स सुरीन, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी उमा शंकर बड़ाइक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पवन कुमार महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी हरिश्चंद्र भगत उपस्थित थे. कोलेबिरा में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी अमरजोन आईंद एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बीइइओ जय कुमार तिवारी, कनीय अभियंता राम कुमार महतो, सीडीपीओ सरस्वती, बेनदित केरकेट्टा उपस्थित थे. बानो में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में सीओ हारून रसीद, बीडीओ सुलेमान मुंडरी एवं सहायक पदाधिकारी के रूप में वीणा पाहन, कौशलेंद्र कुमार पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद, दीनबंधु गुप्ता व ज्योति टोप्पो उपस्थित थे.
लीड :14:::: 52 प्रत्याशियों ने नामांकन किया
लीड :14:::: 52 प्रत्याशियों ने नामांकन किया तृतीय चरण के दूसरे दिनजिला परिषद के लिए दो एवं पंसस के लिये चार उम्मीदवारों ने नामांकन कियाफोटोफाइल:7एसआइएम:2-नामांकन करते जिप प्रत्याशी.3-नामांकन करते पंसस प्रत्याशी.12-कोलेबिरा में मुखिया पद के लिए नामांकन करते प्रत्याशी.14-बानो में नामांकन करते प्रत्याशीप्रतिनिधिसिमडेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण के नामांकन के दूसरे दिन विभिन्न […]
