आयशा कच्छी गर्ल्स स्कूल में अभिभावक मीट

आयशा कच्छी गर्ल्स स्कूल में अभिभावक मीटफोटो-एलडीजीए- 14 अव्वल छात्रा के साथ हाजी सज्जाद खान एवं अन्य. लोहरदगा. आयशा कच्छी गर्ल्स स्कूल में अंजुमन इस्ालामिया के सेक्रेट्री हाजी सज्जाद खान की अध्यक्षता में अभिभावक मिटिंग की गयी. मौके पर स्कूल के विकास, बच्चों की पढ़ाई, गृहकार्य, खेलकूद, अनुशासन, सफाई आदि पर चर्चा की गयी. अभिभावकों […]

आयशा कच्छी गर्ल्स स्कूल में अभिभावक मीटफोटो-एलडीजीए- 14 अव्वल छात्रा के साथ हाजी सज्जाद खान एवं अन्य. लोहरदगा. आयशा कच्छी गर्ल्स स्कूल में अंजुमन इस्ालामिया के सेक्रेट्री हाजी सज्जाद खान की अध्यक्षता में अभिभावक मिटिंग की गयी. मौके पर स्कूल के विकास, बच्चों की पढ़ाई, गृहकार्य, खेलकूद, अनुशासन, सफाई आदि पर चर्चा की गयी. अभिभावकों ने भी स्कूल के बेहतरी के लिए मार्गदर्शन दिये. जिसका समाधान बैठक में ही किया गया. विद्यालय की चौथी की छात्रा तरुन्नुम प्रवीण द्वारा राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने पर उन्हें बधाई दी गयी. तछात्रा को खेल के प्रति खेल भावना जागृत करने की भी बात कही गयी. ज्ञात हो कि तरन्नुम प्रवीण ऑल इंडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता में राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व करेगी. हाजी सज्जाद खान ने कहा कि विद्यालय का पूर्ण विकास किया जा रहा है. जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति जिज्ञासा बढ़ रही है. राज्यस्तरीय खेल में अव्वल आये तरुन्नुम प्रवीण को हरसंभव सहायता देने का भी आश्वासन दिया. मौके पर बताया गया कि विद्यालय में बेंच डेस्क, पेयजल, बिजली, विद्यालय भवन की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है. जो कमी रह गयी है उसे जल्द पूरा कर लिया जायेगा. मौके पर विद्यालय के इंचार्ज मुमताज अहमद ने विद्यालय की प्रगति एवं भावी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद के जयंती पर 11 नवंबर को विद्यालय में खेलकूद एवं क्विज प्रतियोगिता की जायेगी. मौके पर फरहाना इसरत, नसरीन निशा, सहला प्रवीण, जिन्नत जमाल, तब्बसुम, नाजरीन, नुसरत निशा, नाहिद प्रवीण, सहला जेदी, आफरीन प्रवीण, बेबी तब्बसुम, सहला सुल्ताना, मनीरुदीन सहित अन्य अभिभावक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >