लीड :5::: पहाड़ी चिता का शूटर गिरफ्तार

लीड :5::: पहाड़ी चिता का शूटर गिरफ्तार देसी कट्टा व कारतूस बरामदफोटोफाइल:7एसआइएम:8-प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते एसडीपीओसिमडेगा. केरसई व कुरडेग पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चला कर अपराधी संगठन पहाड़ी चिता के एक शूटर गदाधर साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी. एसडीपीओ मो […]

लीड :5::: पहाड़ी चिता का शूटर गिरफ्तार देसी कट्टा व कारतूस बरामदफोटोफाइल:7एसआइएम:8-प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते एसडीपीओसिमडेगा. केरसई व कुरडेग पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चला कर अपराधी संगठन पहाड़ी चिता के एक शूटर गदाधर साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी. एसडीपीओ मो कौशर अली ने बताया कि एसपी राजीव रंजन सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़ी चिता शूटर घाघमुंडा निवासी गदाधर साहू अपने साथियों के साथ केरसई थाना क्षेत्र के वनगांव में मौजूद है. एसपी श्री सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. एसपी के निर्देश पर कुरडेग थाना प्रभारी रवींद्र कुमार एवं केरसई थाना प्रभारी सुभाषचंद्र सिंह पुलिस बल के साथ उक्त क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया. इसी क्रम में गदाधर को वनगांव डैम के पास स्थित पुलिया के निकट से गिरफ्तार कर लिया. दो अन्य अपराधी फरार होने में सफल रहे. गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया. एसडीपीओ कौशर अली ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी गदाधर साहू पहाड़ी चिता का मुख्य शूटर था. इसके विरुद्ध कुरडेग व केरसई थाना में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. प्रेस कांफ्रेंस में कुरडेग थाना प्रभारी रवींद्र कुमार व केरसई थाना प्रभारी सुभाषचंद्र सिंह भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >