::::: प्रो बेरनार्ड मिंज का जीवन परिचय

::::: प्रो बेरनार्ड मिंज का जीवन परिचय 7 गुम 12 में प्रो मिंज की फाइल फोटो.गुमला. प्रो बेरनार्ड मिंज का जन्म 12 जून 1946 ई को हुआ था. उसके छह बहन व तीन भाई हैं. दो बहन व एक भाई का पहले ही निधन हो गया है. मिंज की तीन बेटी व एक बेटा है. […]

::::: प्रो बेरनार्ड मिंज का जीवन परिचय 7 गुम 12 में प्रो मिंज की फाइल फोटो.गुमला. प्रो बेरनार्ड मिंज का जन्म 12 जून 1946 ई को हुआ था. उसके छह बहन व तीन भाई हैं. दो बहन व एक भाई का पहले ही निधन हो गया है. मिंज की तीन बेटी व एक बेटा है. पत्नी फ्लोरा मिंज हैं. संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला से मैट्रिक, संत जेवियर कॉलेज से इंटर, 1967 में पटना विवि से बीए व 1970 में पीजी किये. 1971 से 1976 तक उड़ीसा में एजी व ऑडिटर पीएनटी रहे. कॉपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर में 1977 से 1980 ई तक रहे. केओ कॉलेज गुमला में कॉमर्स के प्राध्यापक 1980 से 2008 तक रहे. 1971 ई में सबसे पहले पूर्व विधायक जयराम उरांव व प्रो बेरनार्ड मिंज के दिशा-निर्देशन पर पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर में सरहुल पर्व मनाया गया. उसी साल पहली बार क्रिसमस गैदरिंग भी मनाया गया. 1972 में दो स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया गया. इसमें संरक्षक पीसी होरो, प्रो मिंज व सचिव लोतेम डुंगडुंग का महत्वपूर्ण योगदान रहा था. वे 1995 से 2000 तक गुमला विस सीट से झामुमो की टिकट पर विधायक थे. वे झामुमो के बाद कांग्रेस में शामिल हुए थे. दस साल से कांग्रेस पार्टी में थे. पार्टी में उनकी अच्छी पकड़ थी. बीच में वे झाविमो प्रजातांत्रिक में भी गये थे. नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज के खिलाफ वे लगातार आंदोलन किये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >