::: प्रतियोगिता से बच्चे परश्रिमी बनते हैं: राज मत्तिल

::: प्रतियोगिता से बच्चे परिश्रमी बनते हैं: राज मित्तल फोटो- एलडीजीए- 1, अपने कला का प्रदर्शन करते बच्चे. लोहरदगा. रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर पावरगंज में दीप व गुल्लक सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या डॉ राज मित्तल ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इस कार्यक्रम में कक्षा चार से […]

::: प्रतियोगिता से बच्चे परिश्रमी बनते हैं: राज मित्तल फोटो- एलडीजीए- 1, अपने कला का प्रदर्शन करते बच्चे. लोहरदगा. रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर पावरगंज में दीप व गुल्लक सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या डॉ राज मित्तल ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इस कार्यक्रम में कक्षा चार से छह के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्राचार्या ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों को परिश्रमी बनाती है एवं उनकी प्रतिभा में निखार आता है. निर्णायक मंडली में हरिओम प्रजापति, राधाकृष्ण मिश्र एवं डॉ अर्जुन देव शर्मा शामिल थे. उन्होंने कहा कि बच्चों में अनेक प्रकार की कला एवं प्रतिभा छिपी होती है. विद्यालय में इस प्र्रकार के कार्यक्रम के द्वारा बच्चों में रचनात्मक कला का विकास करने का मौका मिलता है. मौके पर शमीमा खातून ने कहा कि प्रतियोगिता छोटी हो या बड़ी निरंतर प्रयास से सफलता अवश्य मिलती है. इस प्रतियोगिता में कक्षा चतुर्थ से दीप शिखा प्रथम, प्रतिज्ञा राज द्वितीय एवं खुशबू प्रवीण, रोशनी बारी, एंजेल श्रेया लकड़ा तृतीय स्थान पर रही. कक्षा पंचम से निकिता प्रथम, ईशा भगत द्वितीय एवं अनवेशा तिग्गा, तेजस्विनी, शिवानी, सानिया तृतीय स्थान पर रही. वहीं कक्षा षष्ठ से प्रथम अदीति कुमारी, द्वितीय राखी कुमार सिंह, अनिश उरांव एवं सुरभि एक्का, रघु तिर्की तृतीय स्थान पर रहे. मौके पर आचार्या सुधा देवी, संगीता मित्तल, सुजाता देवघरिया, मालती देवघरिया, पूर्णिमा कुमारी, पुष्पा खलखो, किरण तिर्की, नीलम, डोली, आचार्य सुधांशू, जनार्दन, सूरज, अरुण बैठा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >