63 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण

63 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण लोहरदगा. वनवासी कल्याण केंद्र एवं जिला अंधापन नियंत्रण समिति के तत्वावधान में बिरसा सेवा सदन में 162 मरीजों के आंखों की जांच की गयी. जांच के बाद चयनित 63 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण नेत्र सर्जन डॉ दीपक लकड़ा की टीम ने की. इससे […]

63 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण लोहरदगा. वनवासी कल्याण केंद्र एवं जिला अंधापन नियंत्रण समिति के तत्वावधान में बिरसा सेवा सदन में 162 मरीजों के आंखों की जांच की गयी. जांच के बाद चयनित 63 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण नेत्र सर्जन डॉ दीपक लकड़ा की टीम ने की. इससे पूर्व शिविर का उदघाटन संस्था के उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह एवं डॉ दीपक लकड़ा ने भगवान धनवंतरी के पूजन एवं दीप जला कर किया. ऑपरेशन के पश्चात मरीजों को नि:शुल्क दवा उपलब्ध करायी गयी. मौके पर डॉ नंदा प्रसाद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >