ग्रामीणों के साथ बंधु ने विमर्श किया

ग्रामीणों के साथ बंधु ने विमर्श कियालोहरदगा. झाविमो नेता बंधु तिर्की ने सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के साथ विमर्श किये. कहा कि लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. यहां हिंडालको कंपनी द्वारा बाॅक्साइट खनन किया जाता है. नियमानुसार कंपनी को 20 किमी के दायरे में स्वास्थ्य, […]

ग्रामीणों के साथ बंधु ने विमर्श कियालोहरदगा. झाविमो नेता बंधु तिर्की ने सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के साथ विमर्श किये. कहा कि लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. यहां हिंडालको कंपनी द्वारा बाॅक्साइट खनन किया जाता है. नियमानुसार कंपनी को 20 किमी के दायरे में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क की व्यवस्था करनी थी, परंतु नहीं की गयी. खानापूर्ति के लिए मेडिकल कैंप लगा कर 10 -20 मरीजों का इलाज कर अपनी जिम्मेवारी से बरी हो जाता है. जिले का खजाना ले जा रहा है. कहा कि अगर मुझे जनता जीता कर विधानसभा भेजती है तो इन समस्याओं से निजात दिलाऊंगा. मौके पर अमित लोहरा, छोटेया उरांव, साबो देवी, बसंत उरांव, इसरायल अंसारी, सरोज देवी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >