लुटेरों को पुलिस को सौंपा

लुटेरों को पुलिस को सौंपा सिसई. सिसई थाना क्षेत्र के कोडे़दाग गांव के समीप टाटा मैजिक वाहन रोक कर लूटपाट करनेवाले दो लुटेरों बेड़ो असरो के अनवर खान व कर्रा लरता निवासी सलमान अंसारी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई की. पिटाई के बाद सिसई पुलिस को सौंप दिया. शिवनाथपुर गांव निवासी मंगा उरांव के […]

लुटेरों को पुलिस को सौंपा सिसई. सिसई थाना क्षेत्र के कोडे़दाग गांव के समीप टाटा मैजिक वाहन रोक कर लूटपाट करनेवाले दो लुटेरों बेड़ो असरो के अनवर खान व कर्रा लरता निवासी सलमान अंसारी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई की. पिटाई के बाद सिसई पुलिस को सौंप दिया. शिवनाथपुर गांव निवासी मंगा उरांव के पुत्री का विवाह कार्यक्रम में टाटा मैजिक में सवार होकर 11 परिवारवाले बेड़ो के रोगो गांव गये थे. लौटने के क्रम में उपरोक्त दोनों अपराधियों ने वाहन को रोक कर लूटपाट की. जिसमें लुटेरों ने 1140 रुपया नगद व दो मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था. लेकिन ग्रामीण दोनों आरोपियों को पहचान लिए थे. पंडरानी निवासी वाहन मालिक जीतवाहन उरांव ने बताया कि अनवर खान का सिसई के कोचा गांव में ससुराल है. वहीं से दोनों लौट रहे थे. हमलोगों ने शनिवार को सिसई के मस्जिद के पास अपराधियों को मोटरसाइकिल दुकान में बाइक बनवाते देखा. इसके बाद दोनों को पकड़ कर गांव ले गये और पुलिस को बुला कर सौंप दिया. पुलिस को दोनों अपराधियों को सौंपने के बाद पुलिस ने लुटेरों के पास से पैसा व मोबाइल बरामद कर लिया है. इस संबंध में जीतवाहन उरांव ने उपरोक्त दोनों लुटेरों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >