एक पंसस प्रत्याशी का नामांकन रद्द 6एसआइएम:2-स्क्रूटनी में उपस्थित एसी व प्रत्याशीसिमडेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु द्वितीय चरण हुए नामांकन की स्क्रूटनी की गयी. द्वितीय चरण में ठेठइटांगर,बांसजोर, बोलबा व जलडेगा के प्रत्याशियों ने जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया व वार्ड सदस्य के लिए नामांकन किया गया था. जिला परिषद सदस्य के लिए भरे गये परचे सभी सही पाये गये. जबकि पंचायत समिति सदस्य के लिये भरे गये परचे में से बांसजोर(4) की प्रत्याशी अनिता देवी का नामांकन रद्द कर दिया. उनका उम्र कम पाया गया. जिला परिषद सदस्य के स्क्रूटनी में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी, कार्यपालक दंडाधिकारी उषा मुंडू, पंचायत समिति सदस्य के स्क्रूटनी में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एसडीओ दिलेश्वर महतो, सहायक जिला सांख्यकी पदाधिकारी उमेश बड़ाइक उपस्थित थे.
एक पंसस प्रत्याशी का नामांकन रद्द
एक पंसस प्रत्याशी का नामांकन रद्द 6एसआइएम:2-स्क्रूटनी में उपस्थित एसी व प्रत्याशीसिमडेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु द्वितीय चरण हुए नामांकन की स्क्रूटनी की गयी. द्वितीय चरण में ठेठइटांगर,बांसजोर, बोलबा व जलडेगा के प्रत्याशियों ने जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया व वार्ड सदस्य के लिए नामांकन किया गया था. जिला परिषद सदस्य के लिए भरे […]
