ओके...रामरेखाधाम मेला को लेकर डीसी ने की बैठक, नर्दिेश दिये

अोके…रामरेखाधाम मेला को लेकर डीसी ने की बैठक, निर्देश दियेफोटो फाइल:6एसआइएम:3-बैठक में उपस्थित उपायुक्त व अन्य पदाधिकारी,4-उपस्थित रामरेखाधाम मेला समिति के लोगहेडलाइन…व्यवस्था पुख्ता हो, सुविधा भरपूर हो प्रतिनिधि, सिमडेगा. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को रामरेखाधाम मेला को लेकर बैठक उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित रामरेखाधाम मेला […]

अोके…रामरेखाधाम मेला को लेकर डीसी ने की बैठक, निर्देश दियेफोटो फाइल:6एसआइएम:3-बैठक में उपस्थित उपायुक्त व अन्य पदाधिकारी,4-उपस्थित रामरेखाधाम मेला समिति के लोगहेडलाइन…व्यवस्था पुख्ता हो, सुविधा भरपूर हो प्रतिनिधि, सिमडेगा. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को रामरेखाधाम मेला को लेकर बैठक उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित रामरेखाधाम मेला समिति के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अच्छे तरीके से रामरेखा धाम मेला का आयोजन करें. प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग किया जायेगा. उपायुक्त श्री सिंह ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के पदाधिकारियों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. पानी की टंकी की सफाई के साथ-साथ पेयजल कूप, कुंड, तालाब एवं अन्य स्थानों में ब्लीचिंग पाउडर डालने एवं जलापूर्ति पाइपलाईन ठीक करने का निर्देश दिया. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि रामरेखा धाम के आस-पास खराब पड़े चापानलों को ठीक करायें. उपस्थित सदस्यों द्वारा बताया गया कि रामरेखा धाम जाने वाली सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो गयी है. आवागमन में काफी परेशानी हो सकती है. मेला से पूर्व सड़क पर मोरम मिट्टी भरने का आग्रह किया.उपायुक्त ने आश्वासन दिया उक्त कार्य को मेले से पूर्व करा दिया जायेगा. सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर के ईद-गिर्द आवश्यक जीवन रक्षक दवाई के साथ चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्त करें. साथ ही दवाओं की व्यवस्था मंदिर परिसर के अलावा नीचे तलहटी स्थल पर भी करें.एंबुलेंस की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया. बिजली विभाग को वेपर लाइट की मरम्मत एवं समुचित प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया.पहाड़ी के नीचे वाहनों का पार्किंग स्टैंड हेतु रामरेखा धाम विकास समिति को जिम्मेवारी सौंपी गयी. निर्देश किया गया कि तलहटी में दुकान सड़क के किनारे सटा कर नहीं लगायी जानी चाहिए. इसकी दूरी कम से कम 15 फीट होनी चाहिए. सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गयी. आवश्यकतानुसार पुलिस पदाधिकारी, लाठी पार्टी सहित अन्य पुलिस कर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिया गया.स्टैण्ड के समीप भी आरक्षी बल प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया. रामरेखा धाम के आसपास एवं जिला मुख्यालय में अवैध रूप से शराब की चुलाई एवं बिक्री के धंधे पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया. इसमें रामरेखा धाम मेला प्रबंधक समिति के सदस्यों को सहयोग करने को कहा गया. उपायुक्त श्री सिंह ने विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि रामरेखा धाम मेले के दौरान विद्युत व्यवस्था सही रखें.बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त विजय कुमार मुुंजनी, आईटीडीए निदेशक रामसागर, एसडीपीओ मो कौशर अली,पुलिस इंस्पेक्टर सरोज कुमार श्रीवास्तव ,सीओ संजय सिंह, संबंधित थाना प्रभारी, रामरेखा धाम संचालन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >