मौका मिला, तो सबका विकास करूंगी: नीरू एलडीजीए- 19 लोगों से मिलती नीरु भगत. लोहरदगा. आजसू नेत्री नीरू शांति भगत ने कुडू प्रखंड के जिंगी व कैरो प्रखंड के एड़ादोन, सढ़ाबे, टाटी सहित अन्य गांवों का दौरा कर बैठक की. मौके पर नीरु शांति भगत ने कहा कि आजसू पार्टी सबका साथ, सबका विकास के सिद्दांत पर चलती है. कमल किशोर भगत क्षेत्र के लोगों के हर सुख दुख में साथ होते थे. मैं भी उन्हीं के नक्शे कदम पर क्षेत्र का विकास करूंगी. उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्य बड़े पैमाने पर हुए हैं. इसका श्रेय कमल किशोर भगत को जाता है. वे क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहते थे, किंतु कांग्रेसियों ने उन्हें झूठे मुकदमें फंसा कर जिले के विकास को अवरुद्व किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी झारखंड अलग राज्य के निर्माण में कभी सहभागी नहीं रहे. विधानसभा उपचुनाव में क्षेत्र की जनता उन्हें सबक सिखायेगी. मौके पर कवलजीत सिंह, प्रमेश्वर भगत, राजू गुप्ता, शाहिद अंसारी, प्रमेश्वर उरांव, परमानंद साहू, अनिता साहू, सुनिता देवी, जतरु उरांव, अमित उरांव, अजीज अंसारी, सुजित सिंह, लखन उरांव आदि शामिल थे.
मौका मिला, तो सबका विकास करूंगी: नीरू
मौका मिला, तो सबका विकास करूंगी: नीरू एलडीजीए- 19 लोगों से मिलती नीरु भगत. लोहरदगा. आजसू नेत्री नीरू शांति भगत ने कुडू प्रखंड के जिंगी व कैरो प्रखंड के एड़ादोन, सढ़ाबे, टाटी सहित अन्य गांवों का दौरा कर बैठक की. मौके पर नीरु शांति भगत ने कहा कि आजसू पार्टी सबका साथ, सबका विकास के […]
