जनप्रतिनिधि व अफसर की उदासीनता से विकास बाधित: बंधु

जनप्रतिनिधि व अफसर की उदासीनता से विकास बाधित: बंधु एलडीजीए-18 ग्रामीणों से बात करते बंधु तिर्की. लोहरदगा. झाविमो नेता बंधु तिर्की ने सदर प्रखंड के अलगडीहा, ओयना, बसरीटोली, जुरिया, करमटोली आदि गांवों का दौरा कर जन समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने श्री तिर्की को बताया कि जिले में एक ही महाविद्यालय होने के कारण […]

जनप्रतिनिधि व अफसर की उदासीनता से विकास बाधित: बंधु एलडीजीए-18 ग्रामीणों से बात करते बंधु तिर्की. लोहरदगा. झाविमो नेता बंधु तिर्की ने सदर प्रखंड के अलगडीहा, ओयना, बसरीटोली, जुरिया, करमटोली आदि गांवों का दौरा कर जन समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने श्री तिर्की को बताया कि जिले में एक ही महाविद्यालय होने के कारण छात्राओं को पढ़ाने में कठिनाई होती है. इस कॉलेज में सीट कम होने के कारण एडमिशन नहीं हो पाता है. बताया कि क्षेत्र में वर्षा नहीं होने के कारण धान की खेती नहीं हुई. खाने के लाले पड़ गये हैं. सिंचाई के अभाव में हमें बारिश पर ही निर्भर रहना पड़ता है. केसीसी ऋण लेकर फसल में लगाये थे. अब ऋण कैसे चुकता होगा. ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी बिजली व्यवस्था से न रहना ही अच्छा है. ट्रांसफारमर के लिए बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा पैसे की मांग की जाती है. महीनो से ट्रांसफारमर जला हुआ है. मौके पर श्री तिर्की ने कहा कि इन सभी व्यवस्थाओं को यहां के जनप्रतिनिधियों को देखना था, परंतु उन्होंने कभी ध्यान नहीं दिया. श्री तिर्की ने आह्वान किया कि इस बार विधानसभा उपचुनाव में विकास के लिए मतदान करें. उन्होने ने कहा कि जनता एक बार मौका दें, तो मैं सभी क्षेत्र में सभी के लिए काम करने का प्रयास करूंगा. मौके पर किशोर महली, अमित लोहरा, साबो देवी, शीला देवी, राजेश उरांव, लतिफ अंसारी, प्रकाश उरांव, मनोज उरांव, अशोक उरांव, आरिफ अंसारी, चंदर उरांव, संजन उरांव, जीवन उरांव आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >