चुनाव खर्च ब्योरा नहीं देने के कारण चुनाव लड़ने से वंचित

चुनाव खर्च ब्योरा नहीं देने के कारण चुनाव लड़ने से वंचित भंडरा/ लोहरदगा. पिछले पंचायत चुनाव का चुनाव खर्च का ब्योरा जमा नहीं करने के कारण चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध चुनाव आयोग ने लगाया है. भंडरा प्रखंड क्षेत्र में पिछले पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर चुनाव लड़नेवाले आठ व्यक्तियों पर चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध […]

चुनाव खर्च ब्योरा नहीं देने के कारण चुनाव लड़ने से वंचित भंडरा/ लोहरदगा. पिछले पंचायत चुनाव का चुनाव खर्च का ब्योरा जमा नहीं करने के कारण चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध चुनाव आयोग ने लगाया है. भंडरा प्रखंड क्षेत्र में पिछले पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर चुनाव लड़नेवाले आठ व्यक्तियों पर चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है. आठ में से छह व्यक्ति जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़े थे. अनीता कुमारी ग्राम भंडरा, इसहाक बाड़ा ग्राम भैसमुंदो, करमा उरांव ग्राम खारुमाटू, विजय उरांव ग्राम बमनडीहा, सनिया उरांव ग्राम मकुंदा, सरोज देवी ग्राम भंडरा ये सभी जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ कर चुनाव खर्च ब्योरा नहीं दिये थे. बुद्वेश्वर उरांव ग्राम खवास खिजरी एवं सुरेश चंद्र कुजूर ग्राम डुमरी, पंचायत स्तरीय चुनाव में भाग लिये थे. इन सभी पर पिछले पंचायत चुनाव का चुनाव खर्च ब्योरा नहीं देने का आरोप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >