:13::: जिले की व्यवस्था बेपटरी : बंधु फोटो- एलडीजीए-15 सम्मेलन को संबोधित करते बंधु तिर्की. लोहरदगा. झारखंड विकास मोरचा का पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सलगी सहिया बगीचा में हुआ. सम्मेलन में झाविमो नेता बंधू तिर्की ने कहा कि जिला विकास के मामले में बहुत पीछे चला गया है और जिले को इस स्थिति में पहुंचाने में जनप्रतिनिधियों एवं जिले के पदाधिकारियों का हाथ है. यहां गरीबों द्वारा दिये गये आवेदन को शंख नदी में फेंक दिया जाता है. गरीब किसानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति हैं. यहां वृद्धावस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन की राशि भी हड़प लिया जाता है, लेकिन इसकी खबर लेनेवालों कोई नहीं है. यहां के लोगों को सिर्फ वोट के समय इस्तेमाल किया जाता है. कहा कि जिले की व्यवस्था बेपटरी हो गयी है. पूर्व के जनप्रतिनिधियों के काम न करने की इच्छाशक्ति के कारण ऐसी स्थिति हुई है. उन्होंने आह्वान किया यदि जनता मुझपर विश्वास करेगी तथा विधानसभा में प्रतिनिधित्व देगी तो जिले की स्थिति कुछ और होगी. सभा के पश्चात श्री तिर्की लोहरदगा के नदिया, भक्सो डुमरटोली, इरगांव, गुडी, बाघी, खंडा, बंडा आदि गांवों का दौरा किया. मौके पर श्रवण लोहरा, बालक लोहरा, भंडारी उरांव, सोमरी देवी, याकुब कुजूर, विगन महतो, भीम महतो, साबो देवी, अमित लोहरा, गंगा भगत, अजीम खान, महादेव पहान, बालकिशुन उरांव, असगर अंसारी, रंथु उरांव, संदीप उरांव, जॉन तिग्गा, राजेंद्र उरांव, कुदुश, अमीन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.
:13::: जिले की व्यवस्था बेपटरी : बंधु
:13::: जिले की व्यवस्था बेपटरी : बंधु फोटो- एलडीजीए-15 सम्मेलन को संबोधित करते बंधु तिर्की. लोहरदगा. झारखंड विकास मोरचा का पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सलगी सहिया बगीचा में हुआ. सम्मेलन में झाविमो नेता बंधू तिर्की ने कहा कि जिला विकास के मामले में बहुत पीछे चला गया है और जिले को इस स्थिति में पहुंचाने […]
