:13:::: सुखदेव ने विभिन्न गांवों का दौरा कियाफोटो- एलडीजीए- 12 ग्रामीणों के साथ बैठक करते सुखदेव भगत. लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. कहा कि जिलेवासी सूखे की मार झेल रहे हैं. लोग दो जून की रोटी के लिए पलायन करने को विवश हैं. सरकार चुप्पी साधे हुए है. छात्र-छात्राओं को जाति, आवासीय बनाने के लिए कार्यालय का महीनों चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. बच्चों को इससे काफी परेशानी हो रही है. इसके अलावे सुखदेव भगत पेशरार प्रखंड के दर्जनों ग्रामीणों के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए. कहा कि पेशरार प्रखंड जिले का सबसे पिछड़ा हुआ प्रखंड है, बावजूद यहां के जनप्रतिनिधि उस क्षेत्र के समस्याओं के निदान के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं. कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों एवं क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ काम करती है. कांग्रेस सरकार द्वारा लाया गया पेशरार एक्शन प्लान से उस क्षेत्र का काफी विकास होगा. मौके पर ललकू तुरी, जयमुना तुरी, राजकुमार तुरी, दिल्लु तुरी, सुनील तुरी, भालखे उरांव, विरीया भगत, भादवा तुरी, दसु उरांव, सुलेमान भगत, मनोज तुरी, रमेश तुरी, मंगरा उरांव, रामदयाल तुरी, संजय उरांव आदि शामिल थे.
:13:::: सुखदेव ने विभन्नि गांवों का दौरा किया
:13:::: सुखदेव ने विभिन्न गांवों का दौरा कियाफोटो- एलडीजीए- 12 ग्रामीणों के साथ बैठक करते सुखदेव भगत. लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए. कहा कि जिलेवासी सूखे की मार झेल रहे हैं. लोग दो जून की रोटी के […]
