::::: गांव में ही कर्मी को आवेदन जमा करें

::::: गांव में ही कर्मी को आवेदन जमा करें 2 गुम 30 में लोगों को समझाते अधिकारी.घाघरा. प्रखंड में भारी ओलावृष्टि के बाद हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर सुबह से प्रखंड कार्यालय में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रह रहा है. जिसे देखते हुए अंचल प्रशासन गांव में जाकर ग्रामीणों के दर्द को […]

::::: गांव में ही कर्मी को आवेदन जमा करें 2 गुम 30 में लोगों को समझाते अधिकारी.घाघरा. प्रखंड में भारी ओलावृष्टि के बाद हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर सुबह से प्रखंड कार्यालय में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रह रहा है. जिसे देखते हुए अंचल प्रशासन गांव में जाकर ग्रामीणों के दर्द को समझा और साथ ही आवेदन फार्म भर कर जमा करने की जानकारी दे रहे हैं. इस निमित सोमवार को देवाकी गांव में अंचलाधिकारी समीर कच्छप, केवीके के समन्वयक डॉ संजय पांडेय व जिला कृषि पदाधिकारी देवाकी गांव पहुंच कर ग्रामीणों के साथ बैठक की. अंचलाधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है. यह काफी दुख की बात है. लेकिन अब इसके लिए सरकारी प्रक्रिया के तहत ही मुआवजा दिया जायेगा. ग्रामीण प्रखंड कार्यालय में अनावश्यक न जायें. आप ही के गांव में कर्मी आयेंगे. जिससे आप संपर्क कर एक आावेदन के साथ एक फोटोग्राफी जमा करें. जिसका अभिलेख जिला को भेज जायेगा. मौके पर मुखिया नीलमणि देवी, इंद्र प्रताप पांडेय, रामनंदन साहू, प्रदीप प्रसाद, अटल बिहारी तिवारी, रामधनी साहू, पंचम उरांव, सीताराम साहू, दिनेश सिंह, रामभंजन पासवान, नरेश साहू, प्रसाद साहू, सुरेश उरांव, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >