नगर अपना का धरना अब 14 को सिमडेगा. नगर अपना संस्था द्वारा छह नवंबर को एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया था. किंतु पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए धरना की तिथि में फेरबदल की गयी है. धरना कार्यक्रम अब 14 नवंबर को अनुमंडल कार्यालय के निकट होगा. धरना के माध्यम से शहरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था नियमित करने, राशन कार्ड की सूची एवं राशन वितरण में सुधार एवं जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की जायेगी. यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष चंदन डे ने दी.
नगर अपना का धरना अब 14 को
नगर अपना का धरना अब 14 को सिमडेगा. नगर अपना संस्था द्वारा छह नवंबर को एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया था. किंतु पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए धरना की तिथि में फेरबदल की गयी है. धरना कार्यक्रम अब 14 नवंबर को अनुमंडल कार्यालय के निकट होगा. धरना के […]
