अध्यक्ष अभिषेक व सचिव बने संदीप

अध्यक्ष अभिषेक व सचिव बने संदीप लोहरदगा. छठ पूजा समिति कोयल नदी संगम घाट की बैठक अखिलेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में कोयल नदी संगम तट पर हुई. बैठक में छठ पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही छठ व्रतियों की सुविधा के साथ-साथ पूजन सामग्री तथा दूध व्यवस्था करने का भी निर्णय […]

अध्यक्ष अभिषेक व सचिव बने संदीप लोहरदगा. छठ पूजा समिति कोयल नदी संगम घाट की बैठक अखिलेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में कोयल नदी संगम तट पर हुई. बैठक में छठ पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही छठ व्रतियों की सुविधा के साथ-साथ पूजन सामग्री तथा दूध व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया. मैना बगीचा से लेकर छठ घाट तक छठ व्रतियों की सुविधा के लिए विद्युत व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया. बैठक में नयी कमेटी का गठन किया गया. जिसमें आजीवन संरक्षक अखिलेश्वर मिश्र, राजेंद्र वर्मा, मनीनाथ सिंह, संरक्षक सुखदेव भगत, सुनील महली, रंजीत लकड़ा, लाला ठाकुर, सागर वर्मा, नरेंद्र दसौंधी को बनाया गया. अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, उपाध्यक्ष अमित लोहरा, बजरंग यादव, उदय जी, अमित साहू, गुडू, सचिव संदीप भगत, सह सचिव प्रकाश साहू, रोहित दसौंधी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी साहू, सह कोषाध्यक्ष नरेंद्र दसौंधी को चुना गया. इसके साथ ही मार्गदर्शक मंडल में राकेश सिन्हा, अवनी वर्मा, नरेश दसौंधी, मनोज उरांव, संजय सिंह, अरुण सिंह, विश्वंभर सिंह, अरुण प्रजापति, सुमन साहू, लालू उरांव को रखा गया है. मौके पर हरिशचंद्र साहू, मनोज कुमार, रामावतार साहू, छोटू उरांव, भाष्कर पाठक, प्रणव पाठक, अजय साहू, सुधीर कुमार, आशीष कुमार, विजय ठाकुर, प्रदीप, बबलू, संतोष, शशि सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >