बाइबल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

बाइबल क्विज प्रतियोगिता का आयोजनफोटो- एलडीजीए-3 प्रतियोगिता में शामिल लोग. लोहरदगा. आरसी चर्च पतराटोली में बाइबल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विषय युवाओं में जज्बा था. इस प्रतियोगिता में 120 युवाआें ने भाग लिया. प्रतियोगिता को तीन ग्रूपों जॉन ग्रूप, फ्रांसिस ग्रुप, जेवियर ग्रूप में बांटा गया. इसमें जजमेंट की भूमिका फादर […]

बाइबल क्विज प्रतियोगिता का आयोजनफोटो- एलडीजीए-3 प्रतियोगिता में शामिल लोग. लोहरदगा. आरसी चर्च पतराटोली में बाइबल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विषय युवाओं में जज्बा था. इस प्रतियोगिता में 120 युवाआें ने भाग लिया. प्रतियोगिता को तीन ग्रूपों जॉन ग्रूप, फ्रांसिस ग्रुप, जेवियर ग्रूप में बांटा गया. इसमें जजमेंट की भूमिका फादर रंजीत, फादर सुशील, फादर आनंद ने निभायी. क्विज प्रतियोगिता के बाद म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जॉन ग्रूप प्रथम, फ्रांसिस ग्रूप द्वितीय तथा जेवियर ग्रूप तीसरे स्थान पर रहे. व्यक्तिगत प्रतियोगिता में आशीष कुजूर विजेता रहे. मौके पर फ्रांसिस जेवियर लकड़ा, मेरी पुष्पा तिर्की, सुनीता एक्का, अनील मिंज, अजमेल भेंगरा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >