लीड :::: सर्फि घोषणाओं की सरकार है आजसू-भाजपा की: सुखदेव

लीड :::: सिर्फ घोषणाओं की सरकार है आजसू-भाजपा की: सुखदेव फोटो- एलडीजीए-2 ग्रामीणों के साथ बैठक करते सुखदेव भगत. लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत सदर प्रखंड के कुजी, हेसल आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, चेकडैम, वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा आवास, बीपीएल कार्ड, ट्रांसफारमर […]

लीड :::: सिर्फ घोषणाओं की सरकार है आजसू-भाजपा की: सुखदेव फोटो- एलडीजीए-2 ग्रामीणों के साथ बैठक करते सुखदेव भगत. लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत सदर प्रखंड के कुजी, हेसल आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, चेकडैम, वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा आवास, बीपीएल कार्ड, ट्रांसफारमर आदि समस्याओं से अवगत कराते हुए श्री भगत से इसके निदान की मांग की. कहा कि आजसू भाजपा की राज्य सरकार सिर्फ घोषणाओं की सरकार है. धरातल पर कोई कार्य नहीं हो पा रहा है. आज जिले में तीन वर्षों से इंदिरा आवास की राशि नहीं मिली है, जिसके कारण कितने लोग टूटे घर के कारण प्लास्टिक में रहने को मजबूर हैं. वर्षो से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है. जनता प्रखंड एवं बैंक का चक्कर लगा कर थक चुकी हैं. छात्र-छात्राओं को महीनों गुजर जाने के बाद भी उनका आय, जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है. जिले में सूखा पड़ा है, जिसके कारण यहां के किसान बेहाल हैं और राज्य सरकार कहती है कि सूखा नहीं पड़ा है. महंगाई से यहां की जनता त्रस्त हो चुकी है. गांवों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. सरकार को गरीबों से कोई मतलब नहीं है. श्री भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार गरीब, किसान की समस्याओं को दूर करने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है. उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया. मौके पर तबारक अंसारी, रुस्तम अंसारी, प्रभात भगत, देवनाथ उरांव, रफीक अंसारी, महावीर उरांव, बंधन उरांव, देवनंदन भगत, बालेश्वर गोप, सुमले उरांव, राजेंद्र यादव, नंदलाल उरांव, सुनील, सोमरा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >