लीड :6:::: परमाणु बम व सोलर सस्टिम का प्रदर्श बनाया

लीड :6:::: परमाणु बम व सोलर सिस्टम का प्रदर्श बनाया डॉन बॉस्को स्कूल गुमला में दो दिवसीय सामाजिक विज्ञान व कला प्रदर्शनी का समापन1 गुम 9 में छात्रों की सोच परमाणु बम पर मॉडल.1 गुम 10 में छात्रों के मॉडल को देखते अभिभावक.1 गुम 11 में सोलर सिस्टम प्रस्तुत करते छात्र.प्रतिनिधि, गुमलागुमला के डॉन बॉस्को […]

लीड :6:::: परमाणु बम व सोलर सिस्टम का प्रदर्श बनाया डॉन बॉस्को स्कूल गुमला में दो दिवसीय सामाजिक विज्ञान व कला प्रदर्शनी का समापन1 गुम 9 में छात्रों की सोच परमाणु बम पर मॉडल.1 गुम 10 में छात्रों के मॉडल को देखते अभिभावक.1 गुम 11 में सोलर सिस्टम प्रस्तुत करते छात्र.प्रतिनिधि, गुमलागुमला के डॉन बॉस्को स्कूल में आयोजित दो दिवसीय सामाजिक विज्ञान व कला प्रदर्शनी का रविवार को समापन हुआ. मौके पर हस्तकला का भी प्रदर्शनी लगायी गयी. छात्रों की प्रतिभा प्रदर्श में दिखी. किसी ने परमाणु बम, किसी ने सोलर सिस्टम तो किसी ने पिरामिड का मॉडल प्रस्तुत किया. छात्रों की प्रदर्शनी को देखने के लिए काफी संख्या में अभिभावक पहुंचे. छात्रों की बौद्धिक ज्ञान को सभी ने प्रशंसा की. कैनवास में प्रस्तुत मॉडल सभी को पसंद आये. वहीं विद्यार्थियों ने घरेलू सजावट के सामानों का भी निर्माण स्वयं किया. बेहतर मॉडल का चयन किया गया है. इसमें वर्ग एक से छह तक में वर्ग सात बी के छात्रों द्वारा बनाये गये मॉडल स्पेश स्टल क्लास को प्रथम पुरस्कार दिया गया. वहीं वर्ग सात ए को सोलर सिस्टम के लिए द्वितीय व वर्ग छह ए को पिरामिड के लिए तृतीय स्थान दिया गया. वर्ग सात से दस तक में भूकंप से बचाव के लिए बनाये गये मॉडल को प्रथम, वर्ग आठ बी के छात्रों द्वारा बनाये गये सोलर सिस्टम के मॉडल काे द्वितीय व वर्ग दस के छात्रों द्वारा बनाये गये परमाणु बम के मॉडल को तीसरा स्थान दिया गया. प्रतिभा निखारना मकसद है : फा विजयस्कूल के प्रधानाध्यापक फादर विजय सोय ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए इस प्रकार का आयोजन हर वर्ष किया जाता है. स्कूल का मकसद है कि बच्चे अपनी सोच के अनुरूप काम करें. उन पर कोई दबाव न रहे. स्कूल प्रशासन प्रयास कर रहा है कि छात्र बेहतर बनें. शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक ज्ञान की भी जानकारी जरूरी है. कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत लगी रहती है. हारनेवाले छात्र दोबारा मेहनत करें. जिससे आनेवाले प्रतियोगिता में वे बेहतर कर सकें. कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाएंकार्यक्रम में फादर डेविड, ब्रदर जस्टीन, राजन, अशोक, विजय, सुधाकर, विपीन, माइकल, फबियन, संजय, अलमा, निपुण, सरोज, सुमन, कैथरीन, अगाथा, आशा, ग्रेस, सरिता, बेरो, शशि, अनीता, ओमिया, किशोर सहित कई लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >