आइटी टैलेंट ऑनलाइन परीक्षा हुई सिमडेगा. जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में समाहरणालय स्थित एनआइसी एवं सेंट मेरीज स्कूल में आइटी टैलेंट ऑनलाइन परीक्षा हुई. विभिन्न विद्यालय के 323 बच्चों का चयन परीक्षा के लिए किया गया था. जिसमें 252 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया. एनआइसी में आयोजित परीक्षा के ए ग्रुप में 103 में 82, ग्रुप बी में 95 में 74 एवं ग्रुप सी में 29 में 22 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया. वहीं सेंट मेरीज स्कूल में 96 में 74 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया. सेंट मेरीज में परीक्षक के रूप में जगदीश गोराई व चंद्रशेखर कुमार उपस्थित थे. एनआइसी में विशाल कुमार की देखरेख में परीक्षा हुई.
आइटी टैलेंट ऑनलाइन परीक्षा हुई
आइटी टैलेंट ऑनलाइन परीक्षा हुई सिमडेगा. जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में समाहरणालय स्थित एनआइसी एवं सेंट मेरीज स्कूल में आइटी टैलेंट ऑनलाइन परीक्षा हुई. विभिन्न विद्यालय के 323 बच्चों का चयन परीक्षा के लिए किया गया था. जिसमें 252 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया. एनआइसी में आयोजित परीक्षा के ए ग्रुप में 103 […]
