.13::::: जिप : गुमला से दो व पालकोट से एक नामांकन रद्द

.13::::: जिप : गुमला से दो व पालकोट से एक नामांकन रद्द स्क्रूटनी : गुमला के पूर्वी भाग से नौ, मध्य भाग से 14 व उत्तरी भाग से 11 तथा पालकोट क्षेत्र से 10 प्रत्याशी मैदान में. 31 गुम 16 में मुखिया प्रत्याशियों का स्क्रूटनी31 गुम 17 में जिप सदस्यों का स्क्रूटनी31 गुम 18 में […]

.13::::: जिप : गुमला से दो व पालकोट से एक नामांकन रद्द स्क्रूटनी : गुमला के पूर्वी भाग से नौ, मध्य भाग से 14 व उत्तरी भाग से 11 तथा पालकोट क्षेत्र से 10 प्रत्याशी मैदान में. 31 गुम 16 में मुखिया प्रत्याशियों का स्क्रूटनी31 गुम 17 में जिप सदस्यों का स्क्रूटनी31 गुम 18 में भरनो में नामांकन करतेप्रतिनिधि, गुमलात्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव-2015 के प्रथम चरण के मतदान के लिए गुमला व पालकोट प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद, मुखिया, पंसस व वार्ड के प्रत्याशियों का स्क्रूटनी शनिवार से शुरू हुआ. जिला परिषद के लिए गुमला व पालकोट प्रखंड क्षेत्र से कुल 47 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था. निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अशोक कुमार शाह ने सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की. उन्होंने बताया कि गुमला प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी भाग से 10, मध्य भाग से 14 व उत्तरी भाग से 12 प्रत्याशियों तथा पालकोट प्रखंड क्षेत्र से 11 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था. जिसमें गुमला के उत्तरी क्षेत्र की प्रत्याशी निशा भगत, पूर्वी क्षेत्र प्रत्याशी गोपाल कुमार और पालकोट क्षेत्र के श्याम कुमार लकड़ा का नामांकन रद्द हुआ. निशा कुमारी भगत का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं होने के कारण नामांकन रद्द हुआ. वहीं गोपाल कुमार के चुनाव लड़ने पर चुनाव आयोग द्वारा प्रतिबंध लगाया है. जबकि श्याम कुमार लकड़ा ने दो सेट में नामांकन कराया था. जिसमें पहले सेट में प्रस्तावक का हस्ताक्षर नहीं होने और दूसरे सेट में शपथ पत्र संलग्न नहीं करने के कारण नामांकन रद्द हुआ. बाकी के गुमला के पूर्वी भाग से नौ, मध्य भाग से 14 व उत्तरी भाग से 11 प्रत्याशियों के सभी प्रपत्र सही पाया गया. वहीं पालकोट प्रखंड क्षेत्र से 10 प्रत्याशी मैदान में हैं. मुखिया, पंसस और वार्ड के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच शनिवार देर संध्या तक चलता रहा. पालकोट : एक वार्ड सदस्य का नामांकन रद्द,पालकोट. पालकोट प्रखंड कार्यालय में वार्ड के उम्मीदवारों की स्क्रूटनी में बागेसेरा पंचायत स्थित वार्ड नंबर तीन के उम्मदीवार ननकू खड़िया का नामांकन रद्द हुआ. वहीं निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सरोज एनी तिर्की व उपनिर्वाची पदाधिकारी एआर वारसी ने शनिवार को पालकोट प्रखंड क्षेत्र के कोलेंग, उमड़ा, बघिमा, बागेसेरा, टेंगरिया, पालकोट उत्तरी भगत व दक्षिणी के मुखिया उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की. जांच में सभी उम्मदीवारों का नामांकन सही पाया गया. जबकि डाक पंचायत, डहुपानी, बिलिंगबीरा, कुलुकेरा, बंगरू, नाथपुर, तपकारा, झिकिरिमा आदि पंचायत के मुखिया उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच दो नंवबर को होगी. द्वितीय चरण : 36 उम्मीदवारों ने परचा दाखिल कियाभरनो, बसिया, कामडारा. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के नामांकन के तीसरे दिन शनिवार जिला परिषद, मुखिया, पंसस व वार्ड के लिए कुल 36 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया. जिला परिषद के लिए भरनो से बिलकिस खातून ने नामांकन कराया है. वहीं मुखिया के लिए कामडारा में कामडारा खास से ज्योति देवी व कोंसा से सुमन होरो, भरनो में अमलिया से ज्ञानी मुंडा व करौंदाजोर से सूर्यमुख उरांव तथा बसिया से पंथा से प्रभु मिंज, तुलबुंगा से जुलियाना पहनाइन, फिलिस्ता टोप्पो, ममरला से भलेरिया इंदवार, ओकबा से चुमानी उरांव व इटाम से कृष्णा इंदवार ने नामांकन कराया है. वहीं वार्ड के लिए कामडारा में सात, भरनो में नौ व बसिया में सात प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है. जबकि भरनो के डुंबो से जयंत तिर्की ने गुमला में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा के समक्ष पंसस के लिए नामांकन कराया है. जिप, मुखिया, पंसस व वार्ड के 222 पत्र बिकेद्वितीय चरण के लिए चुनाव के लिए भरनो, बसिया व कामडारा प्रखंड से जिला परिषद, मुखिया, पंसस व वार्ड के लिए कुल 222 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. जिसमें गुमला में जिला परिषद के लिए भरनो से गीता उरांव, कामडारा से सुनीता टोप्पो तथा बसिया से जसिंता बारला व अनुप कुमार बागे ने नामांकन पत्र खरीदे. वहीं भरनो में मुखिया के 56 व वार्ड के 101, बसिया में मुखिया के 14, पंसस के 12 व वार्ड के 49 तथा कामडारा में मुखिया के आठ, पंसस के छह व वार्ड सदस्य के लिए 22 प्रत्याशियों ने परचा खरीदा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >