लीड ::6::: मोदी जी से विवि की बात करूंगा : जुएल उरांवअंतर राज्यीय जनसंस्कृति समागम समारोह सह कार्तिक जतरा का आयोजन 31 गुम 12 में कार्यक्रम में मौजूद लोग.31 गुम 13 में, कार्यक्रम में उपस्थित नृत्य मंडली.प्रतिनिधि, रायडीहझारखंड व छत्तीसगढ़ राज्य के बॉर्डर पर स्थित रायडीह प्रखंड के मांझाटोली शंख मोड़ के समीप अंतर राज्यीय जनसंस्कृति समागम समारोह सह कार्तिक जतरा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ. मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री जुएल उरांव ने कहा कि यह धरती धन्य है. जहां कार्तिक जैसे महान नेता का जन्म हुआ था. यहां के लोग भी धन्य हैं, जो हर वर्ष ऐसे महान नेता को याद करते हैं. कार्तिक बाबू का सपना था, इस क्षेत्र में आदिवासी शक्ति स्वायत्तशासी विश्वविद्यालय की स्थापना हो. अभी भी सपना अधूरा है. लेकिन मुझे उम्मीद है, आज जितनी भीड़ जुटी है, सरकार को जरूर विश्वविद्यालय की स्थापना करनी पड़ेगी. मैं खुद श्री मोदी जी के से इस संबंध में बात करूंगा. इस क्षेत्र में विवि जरूरी है. कार्तिक उरांव के पास नौ बड़ी डिग्रियां थी. उन्होंने अपने जीवन काल में देश के लिए कई कार्य किये.कार्तिक गौरव हैं : गृहमंत्रीछत्तीसगढ़ राज्य के गृहमंत्री रामसेवक बैठा ने कहा : आदिवासी समाज के लिए यह जतरा गौरवांवित करने वाली है. कार्तिक उरांव हमारे लिए गौरव हैं. आप सबों ने विश्वविद्यालय निर्माण के लिए जो बीड़ा उठाया है, यह सराहनीय कदम है. विवि की स्थापना होनी चाहिए.दोनों राज्य पहल करें : स्पीकरझारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव ने कहा : आज कार्तिक उरांव के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल की भी जयंती है. छत्तीसगढ़ व झारखंड में भाजपा की सरकार है. दोनों सटे हुए राज्य भी हैं. बॉर्डर में विश्वविद्यालय की स्थापना होने से इस क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा. दोनों राज्य की सरकार इसपर पहल करे.आदिवासियों के लिए काम हो : अशोकविकास भारती विशुनपुर के सचिव सह पद्मश्री अशोक भगत ने कहा : इस धरती की रक्षा यहां के आदिवासियों ने कठिन परिस्थिति में की है. ऐसे ही आदिवासी नेता पंखराज साहब कार्तिक उरांव थे. इस क्षेत्र में कार्तिक उरांव जैसे महान आदिवासी नेता का जन्म हुआ. हम प्रयास करें कि पहाड़ में रहने वाले आदिवासियों को सभी सुविधा मिले. कार्यक्रम में मौजूद लोगों के नामकार्यक्रम में विधायक शिवशंकर उरांव, गणेशराम भगत, राजशरण भगत, रणविजय सिंह जुदेव, रामप्रताप सिंह, विजय कुमार मिश्रा, प्रबल प्रताप सिंह, जगेश्वर भगत, शक्ति साहू, बसंत कुमार लाल, जगनारायण सिंह, जगदीश सिंह सहित कई लोग थे.
लीड ::6::: मोदी जी से विवि की बात करूंगा : जुएल उरांव
लीड ::6::: मोदी जी से विवि की बात करूंगा : जुएल उरांवअंतर राज्यीय जनसंस्कृति समागम समारोह सह कार्तिक जतरा का आयोजन 31 गुम 12 में कार्यक्रम में मौजूद लोग.31 गुम 13 में, कार्यक्रम में उपस्थित नृत्य मंडली.प्रतिनिधि, रायडीहझारखंड व छत्तीसगढ़ राज्य के बॉर्डर पर स्थित रायडीह प्रखंड के मांझाटोली शंख मोड़ के समीप अंतर राज्यीय […]
