एसके बागे का फाइनल मैच आज

एसके बागे का फाइनल मैच आज फोटो: 31 एसआईएम: 7- फाइनल में पहुंची टीम.कोलेबिरा. प्रखंड के संत जेवियर्स उच्च विद्यालय बरवाडीह में आयोजित 25वीं एस के बागे महिला हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच गागूंटोली बनाम टैंसेर के बीच रविवार को सुबह के 9: 30 बजे खेला जायेगा. 31 अक्तूबर को खेले गये पहले सेमीफाइनल मैच […]

एसके बागे का फाइनल मैच आज फोटो: 31 एसआईएम: 7- फाइनल में पहुंची टीम.कोलेबिरा. प्रखंड के संत जेवियर्स उच्च विद्यालय बरवाडीह में आयोजित 25वीं एस के बागे महिला हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच गागूंटोली बनाम टैंसेर के बीच रविवार को सुबह के 9: 30 बजे खेला जायेगा. 31 अक्तूबर को खेले गये पहले सेमीफाइनल मैच में गांगुटोली ने बानाबीरा के टीम को टाईब्रेकर में 2 -1 से हराया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में टैंसेर ने संत जोसेफ को 1-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बना लिया. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि उपायुक्त सिमडेगा विजय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में आरक्षी अधीक्षक राजीव रंजन, यूबीआइ बैंक के सीआरएम, सिलबिया बागे, मेनोन एक्का, थियोदर किडो, एसकेबागे कॉलेज के प्राचार्य प्रो तुलसी साहू, इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रो बालमकुंद प्रसाद, शाखा प्रबंघक यूबीआइ, अंचलाधिकारी अमर जोन आईंद, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आदि उपस्थित रहेंगे. उक्त जानकारी खेल समिति के सचिव सत्यनारायण प्रसाद ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >