प्रभात इंपैक्ट : आदिम जनजातियों के गांव पहुंचे आयुक्त आयुक्त व डीसी समस्या से रू-ब-रू हुएआयुक्त ने कहा : स्थिति चिंताजनक है.प्रतिनिधि, बिशुनपुरबिशुनपुर प्रखंड के पाट क्षेत्रों में रहनेवाले विलुप्त प्राय: आदिम जनजाति के लोग सरकारी सुविधा से वंचित है. उनका हक कोई और मार रहा है. असुर, बिरहोर, कोरवा व बिरिजिया जाति के लोगों की समस्याओं से संबंधत समाचार प्रभात खबर ने प्रमुखता के साथ छापा है. समाचार छपने के बाद प्रशासन हरकत में आयी. दक्षिणी प्रमंडलीय आयुक्त केके खंडेलवाल व डीसी दिनेशचंद्र मिश्र बिशुनपुर प्रखंड पहुंचे. वे आदिम जनजाति के गांवों तक पहुंचे समस्याओं से रू-ब-रू हुए. आदिम जनजातियों ने जो समस्या अधिकारियों के पास रखा है. समस्या जानने के बाद आयुक्त ने कहा : स्थिति चिंताजनक है. आयुक्त ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, राशन, वृद्धावस्था पेंशन आदि सुविधाओं की जानकारी लिये. लोगों ने कहा : यहां हम किसी प्रकार जी रहे हैं. जनजाति बच्चों को साइकिल नहीं मिली आयुक्त व डीसी के साथ डीडीसी चंद्रकिशोर उरांव, निदेशक नयनतारा केरकेट्टा, डीडब्ल्यूओ अनिल कुमार, डीपीओ अरुण कुमार, बीडीओ रवींद्र गुप्ता, बीडब्ल्यूओ गणेशराम महतो सहित कई लोग थे. अधिकारियों की टीम सखुवापानी स्कूल पहुंचे. यहां जांच में पता चला कि अभी तक छात्रों को साइकिल नहीं मिली है. पूछताछ में बताया गया मास्टर जी ने सूची देर से दी थी. इस कारण साइकिल नहीं मिली. आयुक्त ने बीडब्ल्यूओ से छात्रों को साइकिल देने के लिए कहा. बेती बिरहोर कॉलोनी में रहनेवाले लोगों से बातचीत की. समस्या पूछे. काठोपानी, डुमरपाट, चापीपाट, जेहनगुटुवा गांव पहुंचे. यहां भी समस्याओं से अवगत हुए. शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार पर रिपोर्ट मांगीआदिम जनजातियों की स्थिति जानने के बाद आयुक्त ने बिशुनपुर के बीडीओ रविंद्र गुप्ता से आदिम जनजातियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में रिपोर्ट मांगा है. खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार की सुविधा पर रिपोर्ट बनाने के लिए कहा है. जिससे आदिम जनजातियों को सुविधा दिया जा सके. वहीं आदिम जनजाति गांवों में सोलर लाइट लगाने व सोलर सिस्टम से पानी सप्लाई करने का निर्देश आयुक्त ने दिया है.
प्रभात इंपैक्ट : आदिम जनजातियों के गांव पहुंचे आयुक्त
प्रभात इंपैक्ट : आदिम जनजातियों के गांव पहुंचे आयुक्त आयुक्त व डीसी समस्या से रू-ब-रू हुएआयुक्त ने कहा : स्थिति चिंताजनक है.प्रतिनिधि, बिशुनपुरबिशुनपुर प्रखंड के पाट क्षेत्रों में रहनेवाले विलुप्त प्राय: आदिम जनजाति के लोग सरकारी सुविधा से वंचित है. उनका हक कोई और मार रहा है. असुर, बिरहोर, कोरवा व बिरिजिया जाति के लोगों […]
